फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शक्तिमान' के अंदाज में बच्चों से मिले मुकेश खन्ना, कही ये बातें, देखें तस्वीरें

Fri, 13 Apr 2018 12:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
शक्तिमान के नाम से बच्चों के बीच प्रख्यात मुकेश खन्ना ने कहा कि वर्तमान में बच्चों पर आधारित अच्छे सीरियल कम बन रहे हैं। यही वजह है कि कार्टून चैनलों ने बच्चों के बीच अपनी धाक जमा ली है। बाल फिल्में और बाल सीरियलों से बच्चों को जो शिक्षा मिलती है वह कार्टून से अलग होती है। वह बृहस्पतिवार को सीएमएस में चल रहे बाल फिल्मोत्सव में उपस्थित रहे। (उन्होंने बच्चों की मांग पर शक्तिमान की तरह हाथ ऊपर कर सबका अभिवादन किया।)
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
उन्होंने कहा कि कार्टून में फाइट सीन और ऐसे डायलॉग होते हैं, जो बच्चों को नहीं देखना चाहिए जबकि अच्छी बाल फिल्में व सीरियल बच्चों को शिक्षित करती हैं। उनमें जानने की जिज्ञासाएं पैदा करती हैं। उन्होंने बताया कि एक समय था जब बच्चों पर आधारित सीरियल काफी समय तक बने, लेकिन अब लगभग बंद से हो गए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
उन्होंने कहा कि हर चीज किताबों से घर पर नहीं सीखी जा सकती। शिक्षात्मक बाल फिल्मों में विविध आयाम होते हैं, जो छात्रों को सही व गलत का चुनाव करने की योग्यता प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
मुकेश खन्ना - फोटो : amar ujala
बाल फिल्म महोत्सव के आठवें दिन अभिनेता मुकेश खन्ना, कॉमेडियन दीपू श्रीवास्तव, बाल कलाकार रिया शुक्ला भी बच्चों के बीच उपस्थित रहे। उद्घाटन अवसर पर छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति भी दी। महोत्सव में बृहस्पतिवार को अहमद एच शेख द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अनोखा पिटारा’ मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा सॉन्ग ऑफ हैंड्स, रन रन एज फास्ट एज यू कैन, नाट डैडी, गुलीवर्स ट्रेवल्स, गोल्डन ऑवर, मास्टर ऑफ द क्लास, समवन गुड विल फाइंड यू समेत कई फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। स्कूल के संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी ने कहा कि बाल फिल्में छात्रों खासकर युवा पीढ़ी को चरित्र निर्माण एवं सर्वांगीण विकास की प्रेरणा दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें