मुकेश खन्ना
- फोटो : amar ujala
बाल फिल्म महोत्सव के आठवें दिन अभिनेता मुकेश खन्ना, कॉमेडियन दीपू श्रीवास्तव, बाल कलाकार रिया शुक्ला भी बच्चों के बीच उपस्थित रहे। उद्घाटन अवसर पर छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति भी दी। महोत्सव में बृहस्पतिवार को अहमद एच शेख द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अनोखा पिटारा’ मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा सॉन्ग ऑफ हैंड्स, रन रन एज फास्ट एज यू कैन, नाट डैडी, गुलीवर्स ट्रेवल्स, गोल्डन ऑवर, मास्टर ऑफ द क्लास, समवन गुड विल फाइंड यू समेत कई फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। स्कूल के संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी ने कहा कि बाल फिल्में छात्रों खासकर युवा पीढ़ी को चरित्र निर्माण एवं सर्वांगीण विकास की प्रेरणा दे रही हैं।