यूपी में साल 2015 में कुछ ऐसे बड़े मर्डर केस हुए जिन्हे सुलझाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। इनमें से कुछ सुलझ गए तो कुछ अभी मिस्ट्री बने हुए हैं।
विज्ञापन
यूपी के ये सनसनीखेज मर्डर केस सुलझाने में पुलिस के छूटे पसीने
2 of 9
2015 का सबसे चर्चित मर्डर केस था लखनऊ की गौरी श्रीवास्तव का। 19 साल की लॉ स्टूडेंट गौरी की दर्दनाक हत्या फरवरी में हुई। दो फरवरी को गौरी श्रीवास्त के करीब 17 टुकड़े पॉलिथिन में मिलने से सनसनी मच गई थी। गौरी के शरीर के ये टुकड़े पुलिस को लखनऊ के शहीद पथ पर मिले थे। जब एक बदबू मारते हुए बोरे को पुलिस ने खुलवाया तो लोगों के होश उड़ गए। बोरे के अंदर गौरी का धड-सिर और दोनों हाथ अलग-अलग पॉलीथिन में पैक किए हुए थे। पैर बोरे में नहीं आए तो उसको अलग फेंक दिया गया।
विज्ञापन
यूपी के ये सनसनीखेज मर्डर केस सुलझाने में पुलिस के छूटे पसीने
3 of 9
गौरी के निर्मम मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाना यूपी पुलिस के लिए एक चुनौती बन गया था। गौरी की हत्या के बाद पूरे यूपी में विरोध प्रर्दशन हुए। पुलिस के ऊपर अपराधी को जल्द से जल्द ढूंढने का दबाव था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गौरी की व्हाट्सएप चैट के आधार पर खुलासा किया। गौरी की हत्या उसी के प्रेमी हिंमाशु प्रजापति ने की थी। हिमांशु ने अपना जुर्म भी स्वीकारा। उसने बताया कि गौरी के मोबाइल में किसी दूसरे के मैसेज देखकर उसे गुस्सा आ गया और गौरी की हत्या कर दी।
यूपी के ये सनसनीखेज मर्डर केस सुलझाने में पुलिस के छूटे पसीने
4 of 9
राजधानी लखनऊ में ही अप्रैल 2015 में एक और सनसनीखेज मौत हुई। लखनऊ के जाने-माने स्कूल लॉ मॉर्टिनियर में छात्र राहुल श्रीधर की रहस्यमयी मौत से सनसनी फैल गई। स्कूल के सत्र के पहले दिन राहुल श्रीधर की स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। राहुल श्रीधर की इस मौत को स्कूल के मैनेजमेंट ने आत्महत्या बताया। वहीं राहुल के परिवार का दावा था कि ये सुसाइड नहीं है बल्कि हत्या है। राहुल के परिवार वालों का कहना था कि राहुल अगर तीन मंजिल से गिरा होता तो उसके शरीर पर मल्टीपल फैक्चर होते पर राहुल का सिर्फ बायां पैर टूटा था वो भी घुटने के नीचे। आशंका जताई की उस जगह पर हॉकी स्टिक से मारा गया है।
विज्ञापन
यूपी के ये सनसनीखेज मर्डर केस सुलझाने में पुलिस के छूटे पसीने
5 of 9
राहुल श्रीधर जहां गिरा था वहां खून की चंद बूंदे ही मिली थी। इस हादसे के बाद प्रिंसिपल सहित सभी स्टाफ के मोबाइल चंद मिनट के लिए बंद हो गए थे। राहुल के बैग में एक सुसाइड नोट भी पड़ा मिला मगर इसकी राइटिंग मैच नहीं कराई गई। राहुल श्रीधर की मौत का राज सुलझाना पुलिस के लिए भी एक चुनौती था। इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
यूपी के ये सनसनीखेज मर्डर केस सुलझाने में पुलिस के छूटे पसीने
6 of 9
यूपी के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की बहू सारा सिंह की मौत जुलाई में एक सड़क हादसे में हुई। इस कार हादसे में सारा सिंह की मौत हो गई वहीं गाड़ी चला रहे उसके पति अमनमणि त्रिपाठी को एक खरोंच तक नहीं आई। इस मामले को शुरू से ही एक दुर्घटना नहीं बल्कि साजिश समझा जा रहा है। सारा सिंह की मां सीमा सिंह ने अमनमणि और उनकी बेटी के बिगड़े रिश्तों का हवाला देते हुए इसे अमनमणि की साजिश बताया था।
विज्ञापन
यूपी के ये सनसनीखेज मर्डर केस सुलझाने में पुलिस के छूटे पसीने
7 of 9
सीमा सिंह का कहना था कि उनकी बेटी अमरमणि और उनके बेटे की साजिश का शिकार हुई है। इस मामले में सीमा सिंह ने अमनमणि और उनके पिता के खिलाफ फिरोजाबाद में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। सीमा सिंह ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए डीजीपी, राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की और इस केस की सीबीआई जांच की मांग की थी। इस मौत की गुत्थी को भी यूपी पुलिस अभी सुलझा नहीं सकी है।
यूपी के ये सनसनीखेज मर्डर केस सुलझाने में पुलिस के छूटे पसीने
8 of 9
वहीं नवंबर में यूपी की राजधानी लखनऊ में एक और सनसनीखेज मर्डर हुआ। लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में काम करने वाले एग्जीक्यूटिव मैनेजर नमन वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। नमन की हत्या उस समय हुई जब वो रात में होटल से वापस अपने घर लौट रहा था। नमन वर्मा की हत्या को भी पहले यूपी पुलिस ने एक सड़क हादसा बताया था।
यूपी के ये सनसनीखेज मर्डर केस सुलझाने में पुलिस के छूटे पसीने
9 of 9
फेसबुक पर पोस्ट के बाद हादसे के प्रत्यक्षदर्शी ने कमेंट किया कि वह उस वक्त मौजूद था। चश्मदीद का कहना है कि जिस वक्त वह हादसे की जगह से गुजर रहा था उस वक्त कुछ लोग वहां नमन को गालियां दे रहे थे जबकि वहां लोगों की मौजूद भीड़ मूकदर्शक बनी रही। लोगों के सामने उन युवकों ने हत्या के बाद गोलियां लहराते हुए फरार हो गये। नमन वर्मा की बाइक भी मौके पर नहीं मिली।नमन वर्मा को इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर भी युवाओं ने एक पेज बना दिया। मगर नमन वर्मा की रहस्यमयी हत्या की गुत्थी भी पुलिस अभी तक सुलझा नहीं सकी।