फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला में बॉलीवुड के करीब 45 कलाकार, पांच दिन में 10 करोड़ से अधिक लोगों ने देखी, तस्वीरें

Fri, 23 Oct 2020 12:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 7
रामलीला का मंचन - फोटो : अमर उजाला
रामनगरी के सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला के प्रांगण में चल रही फिल्मी कलाकारों की रामलीला को देश भर में खूब पसंद किया जा रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नौ दिवसीय रामलीला को अभी सिर्फ पांच दिन हुए हैं जबकि इसे 10 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस रामलीला का प्रसारण डीडी नेशनल पर लाइव के साथ ही तमाम सेटेलाइट चैनलों पर किया जा रहा है। दर्शकों की संख्या देखते हुए ही डीडी इसका पुन: प्रसारण भी करता है। 

 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक बताते हैं कि अयोध्या की रामलीला के सफल आयोजन के लिए कलाकारों ने करीब तीन माह तक कड़ी मेहनत की। रामलीला भगवान राम की नगरी अयोध्या में होनी थी इसलिए चुनौती भी थोड़ा बड़ी थी। इसके बावजूद हम सभी ने कड़ी मेहनत की और इसे मंच पर उतारा।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
रामलीला में बॉलीवुड के करीब 45 कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में मंच पर रामायण के पात्रों की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। यह रामलीला पूरे देश में देखी जा रही है, दर्शक इस रामलीला को खूब पसंद भी कर रहे हैं।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि पांच दिन हो चुके हैं अब तक रामलीला मंचन को देश भर में करीब दस करोड़ लोग देख चुके हैं। सुभाष मलिक ने बताया कि रामलीला के पहले दिन ही केवल दूरदर्शन पर ही करीब पचास हजार दर्शकों ने देखा।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
दूरदर्शन पर रामलीला  को अब तक चार करोड़, यूटूयब पर करीब 35 लाख व अन्य सेटेलाइट चैनलों पर करीब 6 करोड़ लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
रामलीला के प्रति लोगों का उत्साह देखकर हमें अपने प्रयास सार्थक होते दिख रहे हैं। अगले वर्ष इससे भी भव्य रामलीला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दर्शकों को भी आने की अनुमति होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
14 भाषाओं में डबिंग कर यूट्यूब पर दिखाया जाएगा
फिल्मी कलाकारों की रामलीला का सीधा प्रसारण प्रतिदिन शाम 7 से 10 बजे तक लाइव प्रसारण डीडी नेशनल पर हो रहा है। दर्शक इसका पुन: प्रसारण अगले दिन शाम तीन बजे से छह बजे डीडी नेशनल पर देख सकते हैं। यह रामलीला 25 अक्तूबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि रामलीला समाप्त होने के बाद रिकॉर्ड करके 14 भाषाओं में डबिंग कर यूट्यूब पर दिखाया जाएगा। हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी सहित अन्य भाषाओं में रामलीला की रिकॉर्डिंग की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें