फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये दस तस्वीरें देख आप भी कहेंगे 'थैंक्यू मानसून'

Fri, 26 Jun 2015 02:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
देर से ही सही, मानसून ने पूरे सूबे में दस्तक दे दी। बृहस्पतिवार को कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। कुछेक स्थानों पर 9 घंटों में करीब 70 मिमी. तक बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

ये दस तस्वीरें देख आप भी कहेंगे 'थैंक्यू मानसून'

2 of 10
इससे उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश से सूबे में दिन का अधिकतम पारा भी सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस तक धड़ाम हुआ।
विज्ञापन

ये दस तस्वीरें देख आप भी कहेंगे 'थैंक्यू मानसून'

3 of 10
सबसे ज्यादा बारिश मुरादाबाद में 69.6 मिमी हुई जबकि बरेली में 68.6 मिमी बारिश हुई। राजधानी लखनऊ समेत अवध के कई इलाकों में भी बारिश हुई।

ये दस तस्वीरें देख आप भी कहेंगे 'थैंक्यू मानसून'

4 of 10
लखनऊ में सुबह से दोपहर तक जारी बादलों की लुकाछिपी ने मौसम खुशनुमा किया तो रात को 10 बजे से पहले शुरू हुई तेज बारिश ने शहर तर बतर कर दिया।
विज्ञापन

ये दस तस्वीरें देख आप भी कहेंगे 'थैंक्यू मानसून'

5 of 10
मूसलाधार तेज बारिश ने शहरियों को भिगोने केसाथ शहर लबालब किया। राजधानी में आने की तय तारीख 18 जून से 7 दिन बाद पहुंचे मानसून की पहली बारिश में शहरी देर रात सड़कों, छतों पर बारिश में भीगते, लुत्फ लेते दिखे।
विज्ञापन

ये दस तस्वीरें देख आप भी कहेंगे 'थैंक्यू मानसून'

6 of 10
रात 9:30 बजे से ही गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। राजधानी समेत आसपास के कस्बाई इलाकों बीकेटी, इटौंजा, माल, मलिहाबाद, काकोरी, गोसाईगंज, मोहनलालगंज इलाकों में तेज हवाओं के झोंको के साथ बारिश ने दस्तक दी।
विज्ञापन

ये दस तस्वीरें देख आप भी कहेंगे 'थैंक्यू मानसून'

7 of 10
शहरी पाश इलाकों में बौछारों ने दस्तक दी, लेकिन 10 बजने से पहले पूरी राजधानी समेत आसपास के इलाकों में तेज मूसलाधार झमाझम बारिश ने भिगोना शुरू कर दिया।

ये दस तस्वीरें देख आप भी कहेंगे 'थैंक्यू मानसून'

8 of 10
महज 20 मिनट की ही बारिश से पुराने लखनऊ, चौक, चौपटिया, कैसरबाग, निशातगंज, गोमततीनगर, इंदिरानगर, डालीगंज, नरही इलाकों की सड़कें जलभराव से लबालब हो गई।

ये दस तस्वीरें देख आप भी कहेंगे 'थैंक्यू मानसून'

9 of 10
हजरतगंज जीपीओ निरालानगर, डालीबाग पाश इलाकों में सड़कों पर तेज बारिश से जलभराव हुआ।

विज्ञापन

ये दस तस्वीरें देख आप भी कहेंगे 'थैंक्यू मानसून'

10 of 10
तेज बारिश का आलम ये रहा कि बाजारों से दुकानें बंद कर घर लौट रहे लोग या तो देर रात तक बारिश रुकने का इंतजार करते रहे या भीगते ही लौटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें