फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र तीन मिनट में यूपी पुलिस ने दिखाई 'ताकत'

Sat, 21 Feb 2015 01:47 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
‘वेरी गुड। इम्प्रेसिव।’ माडर्न पुलिस कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली देखकर गृह मंत्रालय के अपर सचिव अनंत कुमार के मुंह से यही शब्द निकले। (फोटो में-लखनऊ गोमती नगर मार्डन पुलिस स्टेशन का निरीक्षण करते हुए गृह मंत्रालय भारत सरकार के एडिशनल सेक्रटरी अनंत कुमार।)
विज्ञापन

मात्र तीन मिनट में यूपी ‌पुलिस ने दिखाई 'ताकत'

2 of 10
कंट्रोल रूम का एक्शन और रिस्पांस टाइम देखने के लिए उन्होंने एक ‘लाइव कॉल’ सुनाने की बात कही तो एसएसपी ने कॉल टेकर्स से पूछा, ‘लाइव कॉल किसके पास है।’ टेबल नंबर 11 पर बैठी रंजीता यादव ने हाथ उठाया तो अफसर उसी तरफ बढ़ गए। (इस दौरान उनके साथ एसएसपी यशस्वी यादव भी मौजूद थे।)
विज्ञापन

मात्र तीन मिनट में यूपी ‌पुलिस ने दिखाई 'ताकत'

3 of 10
शाम ठीक सवा चार बजे रंजीता ने लाइव कॉल रिसीव की तो किसी शुभम की आवाज आई। उसने बताया कि गाजीपुर के वसुंधरा कॉम्प्लेक्स में कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं।

मात्र तीन मिनट में यूपी ‌पुलिस ने दिखाई 'ताकत'

4 of 10
रंजीता ने पुलिस भेजने की बात कहकर फोन काट दिया। इसके बाद एसएसपी गृह मंत्रालय के अपर सचिव को कॉल डिस्पैचर्स की तरफ ले गए जहां से आगे की कार्रवाई होनी थी। (पुलिस की कार्यप्रणाली देखते अपर सचिव।)
विज्ञापन

मात्र तीन मिनट में यूपी ‌पुलिस ने दिखाई 'ताकत'

5 of 10
अपर सचिव यहां की डेल्टा टेबल (ट्रांसगोमती क्षेत्र) पर आए और माडर्न कंट्रोल रूम की गाड़ी का लोकेशन दिखाने को कहा।

विज्ञापन

मात्र तीन मिनट में यूपी ‌पुलिस ने दिखाई 'ताकत'

6 of 10
जिसके बाद पॉवर मोबाइल की लाइव लोकेशन उन्हें दिखाई गई। वाहन की घटनास्थल से दूरी और स्पीड भी दिखाई जा रही थी।

विज्ञापन

मात्र तीन मिनट में यूपी ‌पुलिस ने दिखाई 'ताकत'

7 of 10
मात्र तीन मिनट में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मारपीट के मामले में कार्रवाई खत्म कर दी। अपर सचिव अनंत कुमार पूरा एक्शन देखकर अभिभूत हो गए। (कंट्रोल रूम में अधिकारियों के साथ अपर सचिव।)

मात्र तीन मिनट में यूपी ‌पुलिस ने दिखाई 'ताकत'

8 of 10
उन्होंने फोन करके झगड़े की सूचना देने वाले व्यक्ति से फीड बैक लेने के लिए खुद बात करने की इच्छा जताई। पुलिसकर्मियों ने उस व्यक्ति का नंबर मिलाया लेकिन फोन नहीं उठा।

मात्र तीन मिनट में यूपी ‌पुलिस ने दिखाई 'ताकत'

9 of 10
इसके बाद वायरलेस सेट से कंट्रोल रूम के कर्मचारियों से बात करके उन्होंने कार्रवाई की जानकारी ली। अपर सचिव ने कहा कि राजधानी का पुलिस कंट्रोल रूम एक मॉडल है। ऐसे कंट्रोल रूम की उन्होंने देश के सभी मेट्रो शहर में आवश्यकता जताई।

विज्ञापन

मात्र तीन मिनट में यूपी ‌पुलिस ने दिखाई 'ताकत'

10 of 10
इस मौके पर आईजी जकी अहमद, माडर्न कंट्रोल रूम के प्रभारी एएसपी दुर्गेश कुमार, एएसपी प्रोटोकॉल हबीबुल हसन, सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव सहित अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें