फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विधानभवन पर आतंकी हमले को किया जाबाज जवानों ने किया नाकाम, मॉक ड्रिल के दौरान मौजूद रहे सीएम योगी

Thu, 14 Sep 2023 10:49 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
lucknow - फोटो : amar ujala
यूपी पुलिस और एनएसजी के जवानों ने दिखाया कि वो किसी भी आतंकी हमले को बेअसर करने और आतंकियों को धूल चटाने के लिए तैयार हैं। बृहस्पतिवार को लखनऊ के विधानभवन में की गई मॉक ड्रिल में आतंकी हमले की सूचना पर पल भर में ही कमांडो पहुंचे और विधान भवन के ऊपर हेलीकॉप्टर से उतरे।

उन्होंने कुछ ही मिनट में अपनी पोजिशन लेते हुए हालात को पूरी तरह नियंत्रण में ले लिया। इस दौरान हेलीकॉप्टर से उतरते जवानों को देखकर लोग रुक गए और वीडियो बनाने लगे। इसके पहले बुधवार को भी लखनऊ में ऑपरेशन 'गांडीव फाइव' के तहत शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर मॉक ड्रिल की गई थी। विधानभवन में हुई मॉक ड्रिल के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पुलिस मुख्यालय में मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
अचानक से शुरू हुई मॉक ड्रिल से लोग थोड़ा घबरा गए। हालांकि, कमिश्नरेट पुलिस ने बाकायदा एक अपील जारी कर ड्रिल के बारे में सभी को जानकारी दी थी जिससे कि दहशत की स्थिति न बने।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
बुधवार को मॉक ड्रिल लखनऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह, आलमबाग बस अड्डा, लोकभवन, लुलु मॉल और पलासियो मॉल में हुई।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
ऑपरेशन के दौरान मुस्तैद खड़ा एनएसजी का एक जवान।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
मॉक ड्रिल के दौरान लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
मॉक ड्रिल के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ पुलिस मुख्यालय में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। इस मौके पर उनके साथ कई मंत्री भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें