लखनऊ में पीजीआई के नेफ्रोलॉजी विभाग के विश्रामालय में सो रहे तीमारदार का मोबाइल चोर ने उड़ा लिया। सुबह उठने पर पीड़ित को पता चला, तो आसपास सो रहे लोगों से जानकारी ली, लेकिन मोबाइल का पता नहीं चला। पीड़ित ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीसीटीवी फुटेज में करतूत कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है। इंदल सिंह निवासी जहानाबाद बेटे अभिषेक सिंह के साथ बेटी सोनी का इलाज कराने आए हैं।