यूपी चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसके बावजूद सत्तारूढ़ दल के नेता अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा की गाड़ी पर हूटर लगा था, जिसे देखते ही पुलिस ने कागज मांगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
...लेकिन लीलावती ने वही किया जो जो नेता करते हैं। उन्होंने अफसरों पर दबाव बनाने की कोशिश की और जब इससे भी बात नहीं बनी तो अभद्रता का आरोप लगाते हुए सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं, जिससे काफी देर तक तमाशा होता रहा।
विज्ञापन
3 of 7
एमएलसी की जिद देख पुलिस वालों के भी हाथ-पांव फूल गए और वो उन्हें मनाने की कोशिश में लगे रहे।
4 of 7
पुलिस अधिकारी काफी देर तक सड़क पर ही बैठ कर उन्हें मनाने की कोशिश करते रहे। नतीजा चौराहे पर काफी देर तक जाम लग गया।
विज्ञापन
5 of 7
एमएलसी के रोड पर बैठकर प्रदर्शन करने से हड़कंप मच गया। पुलिस एमएलसी को मनाने की जुगत में लगी रही मगर वह कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ी थीं।
विज्ञापन
6 of 7
सूचना पाकर पहुंचे हजरतगंज इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय उन्हें मनाने पहुंचे तो एमएलसी के बगल बैठकर उन्हें मनाने में लगे रहे।