फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: मंदिर में रहने वाले ने भगवान को भी नहीं बख्शा, गहने, नकदी लेकर चंपत

Thu, 12 Jan 2017 03:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
अयोध्या में भगवान के गहने चोरी - फोटो : amar ujala
अयोध्या में चोर ने भगवान को भी नहीं बख्शा। मंदिर में ही रहने वाले युवक ने भगवान के आभूषण और कैश पार कर दिया और चंपत हो गया।
 
विज्ञापन

2 of 4
अयोध्या में भगवान के गहने चोरी - फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक जानकी घाट मोहल्ले में महात्यागी कैंप का कनक महल मंदिर बना था। इसका निर्माण करीब पांच साल पहले किया गया था। मंदिर के पुजारी मधुबन दास ने बताया कि भगवान राम, चार गोपाल, तीन लक्ष्मण सीता के चांदी के मुकुट, छड़ी, दो गिलास, कड़ा, माता जानकी का सोने का हार और नथुनी सहित 1500 रुपये भी गायब हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
अयोध्या में भगवान के गहने चोरी - फोटो : amar ujala
पुजारी ने बताया कि दो दिन पहले बिहार का रहने वाला बालमुकुंद मंदिर में आकर रह रहा था। मंदिर के महंत सीतारामदास महात्यागी के साथ वह इलाहाबाद गया था इसके बाद बुधवार 11:00 बजे मंदिर में आया और रात को बगल के कमरे में सोया था।

 
विज्ञापन

4 of 4
अयोध्या में भगवान के गहने चोरी - फोटो : amar ujala
लगभग दो ढाई बजे वह चाभी लेकर ताले को खोला और भगवान के सारे आभूषण उठा ले गया जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें