यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश के विकास पर चर्चा कर रहे थे। उनका कहना था कि प्रदेश को अगले पांच साल में हम देश के अग्रणी राज्यों के बीच खड़ा करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
वो प्रदेश में स्वास्थ्य व विकास पर अपना विजन पेश कर रहे थे, लेकिन उनके सामने ही उनके मंत्री सो रहे थे।
विज्ञापन
3 of 8
सीएम ने वादा किया कि किसानों की कर्जमाफी का बोझ जनता पर नहीं पड़ने देंगे। सरकार खुद इसकी भरपाई करेगी। पर, इन सबसे बेपरवाह उनके मंत्री झपकी लेते और चैन की नींद सोते रहे।
4 of 8
मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
5 of 8
उन्होंने कहा कि लोगों को यह लगता है कि सरकार बहुत तेजी के साथ चल रही है। सरकार तेजी के साथ नहीं बल्कि उसकी स्पीड ही यही होनी चाहिए। हम उसी स्पीड को लेकर चल रहे हैं जिसकी आज उत्तर प्रदेश को आवश्यकता है। (सीएम के भाषण के दौरान सो रहे उनकी टीम के सदस्य।)
विज्ञापन
6 of 8
उत्तर प्रदेश को अग्रणी राज्यों में शुमार करवाना है तो जिस स्पीड में हमारे मंत्री काम कर रहे हैं उन्हें करना होगा तभी सूबे में लगी जंग दूर होगी। पांच साल में उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से अग्रणी राज्यों में आ सकेगा।