लखनऊ में दिन भर खिली धूप के बाद भी लगातार चली बर्फीली हवाओं ने धूप की तपिश को कम कर गलन बनाए रखी। इससे बीते 24 घंटे में ही रात का न्यूनतम पारा 4 डिग्री तक गोता लगा कर 7 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी क्षेत्रों में जारी हिमपात और उत्तर पश्चिम से आने वाली सर्द हवाओं के कारण मौसम विभाग ने गलन और बढ़ने का अंदेशा जताया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक खिली धूप भी लगातार चल रही ठंडी सर्द हवाओं के कारण ठंड व गलन से खास राहत देती महसूस नहीं हुई।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ठंडी बर्फीली हवाओं के थपेड़े दिन भर सिहरन के साथ ठिठुरन बनाए रहे। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में आसमान साफ रहने के बावजूद ठंडी हवाओं का प्रकोप जारी रहने से दिन और रात के तापमान में गिरावट से गलनभरी ठंड बढ़ने का अंदेशा जताया है।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बीते 24 घंटे में राजधानी में दिन के अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले 2 डिग्री और रात के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।