फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा तो गर्म थपेड़ों से लोग हुए बेहाल, यहां जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

Tue, 22 May 2018 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
चिलचिलाती धूप में परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पारे में निरंतर बढ़ोतरी जारी है। मंगलवार की सुबह भी चिलचिलाती धूप के साथ हुई। घर से ऑफिस के लिए निकले लोग पसीने से तरबतर नजर आए। वहीं, इस तपन से अभी किसी भी प्रकार की राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

2 of 6
चिलचिलाती धूप में परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले 21 मई सोमवार को अब तक की सबसे गर्म दोपहर रही। तपन और लू के थपेड़ों के साथ पारा इस साल मई में पहली बार 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा पहुंचा।
विज्ञापन

3 of 6
चिलचिलाती धूप में परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
सात मई को अधिकतम पारा 41.3  डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। लू के थपेड़ों ने दोपहर में सड़कों पर निकले शहरी सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक 42.6 डिग्री पारे में तपते रहे। ये पिछले 24 घंटों में 2.3 डिग्री अधिक रहा। 

4 of 6
चिलचिलाती धूप में परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 25.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। दोपहर बाद तपन से न तो घरों में लोगों को चैन मिला और न ही बाहर। बड़े चौराहों, बाजारों में दोपहर को सन्नाटे ने मई की चुभती तपन का अहसास कराया।
विज्ञापन

5 of 6
चिलचिलाती धूप में परेशान लोग
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम विज्ञानियों ने राजधानी में मंगलवार को भी गर्मी के भीषण तेवर जारी रहने की बात कही है। मौसम विज्ञानियों के अनुमान के मुुताबिक हीट वेव कंडीशन जोरों पर आ रही हैं, गर्मी का दौर जारी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चिलचिलाती धूप में परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
इस साल मई में पारे के तीखे तेवर
तारीख     अधिकतम    न्यूनतम
21 मई        42.6        25.8
20 मई        40.3        26.5
19 मई        40.8        28.1
11 मई         40.6       22.0
08 मई         41.0       24.2
07 मई         41.3       27.5
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें