फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्टूबर में अभी और बेहाल करेगी गर्मी, मौसम विज्ञानी ने बताई ये वजह

Sat, 06 Oct 2018 01:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : डेमो
अक्टूबर का महीना आते ही लोगों को खुशनुमा मौसम का अहसास होने लगता है। गर्मी से राहत मिलने लगती है। सुबह व रात में पंखे में हल्की ठंड लगने लगती लेकिन इस साल गर्मी के सख्त तेवर लोगों को परेशान कर रहे हैं। तेज धूप में निकलना लोगों के लिए मुश्किल भरा हो रहा है। ऑफिस जाते लोग और स्कूल जाते बच्चों को तेज धूप में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग पसीने से तरबतर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
डेमो
लखनऊवासियों को लगातार चौथे साल एक बार फिर से तपिश बेहाल कर रही है। पहली अक्तूबर से लेकर शुक्रवार तक साफ आसमान और दोपहर को धूप की तेजी के चलते अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच रहा। शनिवार को भी चटक धूप से लोगों का सामना हुआ। पिछले कुछ सालों में भी शुरुआती दिनों में यह इसी तरह तपा चुका है। हालांकि, रात का पारा मामूली उतार-चढ़ाव से रूबरू हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 8
डेमो
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी 4-6 दिनों तक मौसम के तेवर ऐसा ही रुख दिखा सकते हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि मानसून प्रदेश से जा चुका है। आसमान साफ है और उत्तर-पछुआ हवाओं का दौर जारी है। जिसके चलते सक्रिय चल रही ड्राई वेदर कंडीशन दिन में धूप की तेजी का अहसास करा रही हैं। यही कारण है कि राजधानी समेत आसपास के इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो या तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हो रहा है।

4 of 8
- फोटो : डेमो
अभी पछुआ हवाओं का ये दौर अगले 4-6 दिनों तक जारी रह सकता है। उसके बाद से मौसम नरम होना शुरू होगा, अधिकतम पारे में मामूली गिरावट आ सकती है। इन सबके बीच शुक्रवार को भी साफ आसमान, चटक तेज धूप के चलते दिन का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 22.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : डेमो
पिछले चार सालों में अक्टूबर के शुरुआती दिनों में पारे के तेवर
2018
 तापमान अधिकतम  
05 अक्तूबर                   35.2    
04 अक्तूबर                   34.6    
03 अक्तूबर                   35.7    
02 अक्तूबर                   34.8    
01 अक्तूबर                   34.3    

 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : डेमो
2017
 तापमान अधिकतम  
05 अक्तूबर                  35.1 
04 अक्तूबर                  34.2 
03 अक्तूबर                  34.5 
02 अक्तूबर                  35.2 
01 अक्तूबर                  34.6 
 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : डेमो
2016
तापमान अधिकतम  
05 अक्तूबर                 35.7  
04 अक्तूबर                36.0  
03 अक्तूबर                 36.1  
02 अक्तूबर                 35.2  
01 अक्तूबर                 34.9  
 
विज्ञापन

8 of 8
गर्मी से बेहाल लोग - फोटो : amar ujala
2015
तापमान अधिकतम
05 अक्तूबर               36.9
04 अक्तूबर               36.8 
03 अक्तूबर               35.8
02 अक्तूबर                 -
01 अक्तूबर               37.4
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें