अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
इन्होंने किया बैलेट से चुनाव का समर्थन
समाजवादी पार्टी के अलावा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राकेश, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश दीक्षित, आम आदमी पार्टी के गौरव माहेश्वरी, जनवादी पार्टी के डॉ. संजय चौहान, राष्ट्रीय बहुजन मोर्चा के नसीमुद्दीन सिद्दीकी, जनता दल यू (शरद यादव) के सुरेश निरंजन भईया, अपना दल की उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल, पीस पार्टी से डॉ. मोहम्मद अयूब, और निषाद पार्टी के डॉ. संजय कुमार निषाद ने ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने का समर्थन किया। सपा नेताओं ने कहा कि चुनाव में धांधली की गुंजाइश बढ़ती जा रही है।