शादी की तैयारी के लिए अगर आपने वेडिंग प्लानर चुना है तो उनके बारे में जांच पड़ताल अच्छे से कर लें नहीं तो बहुत भारी पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि लखनऊ में वेडिंग प्लानर बनकर एक शख्स ने कई लोगों को ठग लिया है। ये ठग एमबीए पास है और तमाम सेलिब्रिटीज के साथ फोटो खिंचाकर लोगों को अपने मायाजाल में फंसा लेता था।
विज्ञापन
2 of 9
एसटीएफ और गाजियाबाद की इंद्रापुरम थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को गोमतीनगर थानाक्षेत्र के शहीद पथ पर घेराबंदी कर इस हाईप्रोफाइल ठग को दबोच लिया है। वेडिंग प्लानर के साथ-ही ये फिल्म डायरेक्टर की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी कर रहा था। उसकी पहचान राजधानी के कैंट थानाक्षेत्र के निलमथा निवासी अभिषेक शर्मा उर्फ अभिषेक कश्यप के रूप में हुई।
विज्ञापन
3 of 9
आरोपी अभिषेक मर्सिडीज कार से किसी से मिलने लखनऊ आ रहा था। ठग के खिलाफ इंद्रापुरम थाने में नितिन शर्मा ने दस लाख रुपये ठगने का केस दर्ज कराया था। जालसाज के पास से कार, लैपटॉप सहित कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। एसटीएफ के एएसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि अभिषेक निलमथा की दुर्गापुरी कॉलोनी का रहने वाला है।
4 of 9
उसने वेडिंग एमिगोज़ नाम से वेडिंग प्लानर कंपनी बनाई थी। इसके अलावा वह खुद को फिल्म निर्देशक व कई कंपनियों का सीईओ भी बताता था। उसका मुख्य कार्य वेडिंग प्लानर के तौर पर था लेकिन उसने आज तक एक भी शादी नहीं कराई। वेडिंग प्लानर के तौर पर वह लोगों को लुभावने पैकेज का झांसा देकर ठगी करता रहा।
विज्ञापन
5 of 9
गाजियाबाद के इंद्रापुरम निवासी नितिन शर्मा ने वेडिंग एमिगोज़ नाम की उसकी वेबसाइट में अच्छा पैकेज देखकर संपर्क किया। नितिन को बहन की शादी करनी थी। अभिषेक ने नितिन से दो लाख नकद व आठ लाख रुपये अपने खाते में ऑनलाइन जमा करा लिए और बेहतरीन शादी का भरोसा दिलाकर गायब हो गया।
विज्ञापन
6 of 9
नितिन ने किसी तरह बहन की शादी की और अभिषेक कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने इस मामले की जांच एएसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह को सौंपी थी। बृहस्पतिवार को पता चला कि शातिर अभिषेक कश्यप मर्सिडीज कार से किसी से मिलने लखनऊ आ रहा है। गोमतीनगर थानाक्षेत्र के शहीद पथ पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
7 of 9
अभिषेक शर्मा के नाम से दो अन्य फेसबुक प्रोफाइल भी हैं। एक प्रोफाइल में वह खुद को प्रोड्यूसर और राइटर बता रहा है उसने वेबसाइट पर कहीं मशहूर अभिनेत्री दीया मिर्जा, कहीं अभिनेता सुहेल खान तो कहीं बाबा रामदेव के साथ अपनी फोटो लगा रखी है।
8 of 9
हालांकि, यह जांच का विषय है कि उसने उनके साथ फोटो खिंचवाई है या टैंपरिंग की है। अभिषेक कश्यप के नाम से भी उसकी कई फेसबुक प्रोफाइल मिली है। जस्ट डायल पर भी वह मौजूद है। कई वेडिंग प्लालर वेबसाइट और ऑनलाइन वेब पोर्टल में वह अपनी कंपनी को नंबर वन वेडिंग प्लानर कंपनी होने का दावा करता है।
वेडिंग प्लानर और फिल्म डायरेक्टर की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाला एमबीए पास जालसाज कैंट निवासी अभिषेक शर्मा उर्फ अभिषेक कश्यप कंपनी की वेबसाइट में शादी रचाने वालों को विदेशी लोकेशन में सात फेरे लेने का ख्वाब दिखाता था। कई लोग तो ऐसे भी थे जिन्होंने उसकी वेबसाइट के फोटो देखकर भविष्य में होने वाली शादी को उसकी कंपनी से ही प्लान कराने के लिए संपर्क किया था।