फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता के पूरे श्लोक हैं इन्हें कंठस्थ, अपने इस अंदाज से जीत लिया सबका दिल

Sat, 30 Dec 2017 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का नारा ‘स्वराज्य मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा’ के 101 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रही गीता गायन प्रतियोगिता का राज्य स्तरीय मुकाबला शुक्रवार को लखनऊ में हुआ।  एल्डिको स्थित पायनियर मोंटेसरी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में 11 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें गोरखपुर के पुनीष कुमार पांडेय प्रथम, मेरठ की आलिया खान द्वितीय और मैनपुरी के दीपक पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता शामिल हुए। प्रतियोगिता बाल गंगाधर तिलक द्वारा लिखित श्रीमद्भगवत रहस्य पर आधारित रही। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला पुनीष गोरखनाथ मंदिर स्थित श्री गोरखनाथ संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 9 का छात्र है। संस्कृत की शिक्षा लेने वाले पुनीष ने मंच पर आते ही धारा प्रवाह संस्कृत बोली। इसके बाद ‘पश्यामि देवांस्तव देव देहे’ श्लोक के साथ उसने गायन शुरू किया।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
गीता के अध्याय से उसने एक के बाद एक कई श्लोक गाए। अपने सशक्त उच्चारण और सुंदर प्रस्तुति से उसने सभी को प्रभावित किया। दूसरे स्थान पर मेरठ की आलिया खान रही, जो सेठ बीके माहेश्वरी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। तीसरे स्थान पर मैनपुरी के दीपक पांडेय रहे, जो श्री एक रसानंद संस्कृत महाविद्यालय में इंटर के छात्र हैं।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
दीपक भी संस्कृत की शिक्षा ले रहा है और उसने शुरू से अंत तक अपने धाराप्रवाह संस्कृत भाषा से सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में जनपद के म्यूनिसिपल गर्ल्स इंटर कॉलेज की इंटर की छात्रा आफरीन रउफ समेत सुल्तानपुर से हरिओम उपाध्याय, इलाहाबाद से विमलेश कुमार शुक्ल, मीरजापुर से ध्रुव पांडेय, झांसी से रूपेश बिरथरे, कानपुर से राशि सिंह चौहान, मुरादाबाद से संस्कृति सिंह और बरेली से पवन जोशी शामिल रहे।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के श्यामलेश कुमार तिवारी, भातखंडे से सृष्टि माथुर और संगीत नाट्य एकेडमी से कमलाकांत ने निर्णायकों की भूमिका अदा की। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. अवध नरेश शर्मा ने निर्णायकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जेडी सुरेंद्र कुमार तिवारी, डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह, विद्यालय के प्रबंधक ब्रजेंद्र सिंह समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण बनीं आलिया ने जीता दिल

6 of 6
- फोटो : amar ujala
प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही मेरठ की आलिया खान ने न केवल अपनी लयबद्ध संस्कृत श्लोक से सभी को प्रभावित किया बल्कि अपनी वेशभूषा से सभी का दिल जीत लिया। आलिया ने भगवान कृष्ण का रूप धारण कर मंच पर गीता के श्लोक पढ़े। सिर पर मोर मुकुट, माथे पर टीका, कमर पर बांसुरी और आशीर्वाद देने की मुद्रा ने सभी को सम्मोहित कर दिया। आलिया ने यदा यदा ही धर्मस्य.. श्लोक से गायन की शुरुआत की। आलिया ने बताया कि बचपन से ही संगीत में रुचि है। स्कूल में कई बार गीता के श्लोक और रामचरित मानस की चौपाइयां गा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें