फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाई मेयर ने की साइकिल रैली जानें, क्यों

Thu, 09 Apr 2015 01:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
जब मुख्यमंत्री अखिलेश सपा के चुनाव चिंह साइकिल के प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, उस समय भाजपाई महापौर ने खास मकसद से साइकिल चलाई।
विज्ञापन

भाजपाई मेयर ने की साइकिल रैली जानें, क्यों

2 of 9
महापौर डॉ. दिनेश शर्मा बुधवार को साइकिल पर सवार होकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और देश को स्वच्छ बनाओ का नारा लगाते हुए लोगों को जागरूक करने निकले।
विज्ञापन

भाजपाई मेयर ने की साइकिल रैली जानें, क्यों

3 of 9
लखनऊ विश्वविद्यालय से कारगिल शहीद स्मृति वाटिका तक यह साइकिल यात्रा निकाली गई। इस दौरान महापौर ने लोगों को बेटियों को पढ़ाने, सुरक्षा एवं सम्मान देने का संकल्प दिलाया।

भाजपाई मेयर ने की साइकिल रैली जानें, क्यों

4 of 9
उन्होंने नशा मुक्त भारत व स्वच्छ भारत बनाने के लिए भी सभी से एकजुट होकर आगे आने की अपील की। साइकिल चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे महापौर डॉ. दिनेश शर्मा को लोग कौतूहल से देख रहे थे।

विज्ञापन

भाजपाई मेयर ने की साइकिल रैली जानें, क्यों

5 of 9
इस दौरान कई राहगीरों ने यह भी कहा कि अरे! अपने महापौर साइकिल पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपाई मेयर ने की साइकिल रैली जानें, क्यों

6 of 9
उन्होंने कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में संकल्प वृक्ष भी लगाया और जम्मू-कश्मीर से कन्या कुमारी तक साइकिल यात्रा पर निकले हीरालाल यादव को हरी झंडी दिखाकर आगे की यात्रा के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

भाजपाई मेयर ने की साइकिल रैली जानें, क्यों

7 of 9
संवेदना जागृति अभियान के तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त भारत- स्वस्थ भारत और पर्यावरण युक्त भारत-स्वच्छ भारत बनाने के लिए राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।

भाजपाई मेयर ने की साइकिल रैली जानें, क्यों

8 of 9
इस अवसर पर डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि हमें अपने घर ही नहीं बल्कि मोहल्ले को भी साफ सुथरा रखने का प्रयास करना होगा।
विज्ञापन

भाजपाई मेयर ने की साइकिल रैली जानें, क्यों

9 of 9
बुधवार को यात्रा में महापौर के साथ कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता बॉबी, पार्षद रंजीत सिंह, रमेश कपूर बाबा, पंकज पटेल, अमित द्विवेदी, अखिलेश गिरि, लखविंदर सिंह, बृज किशारे पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पार्षद व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें