जम्मू-कश्मीर केश्रीनगर (उत्तरी) क्षेत्र के सीआरपीएफ डीआईजी शैलेंद्र विक्रम सिंह की रविवार को भूस्खलन में मौत हो गई थी। सोमवार को उनका शव लखनऊ पहुंचा, लेकिन बड़ी बेटी के विदेश में होने के कारण उनका अंतिम संस्कार नहीं किया गया।
विज्ञापन
2 of 8
सीआरपीएफ के दिवगंत डीआईजी शैलेंद्र विक्रम सिंह के आवास पर संवेदना प्रकट करने पहुंचे मंत्री ब्रजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी बेटी मंगलवार को लखनऊ पहुंचीं। इसके बाद उनके आवास पर प्रदेश सरकार के दो कैबिनेट मंत्री और महापौर सहित कई जनप्रतिनिधियों के पहुंचने का क्रम शुरू हुआ। सभी ने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
3 of 8
सीआरपीएफ डीआईजी को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
सीआरपीएफ मुख्यालय बिजनौर के पीआरओ के मुताबिक स्व. शैलेंद्र विक्रम सिंह सहायक कमांडेट के पद पर 1992 में भर्ती हुए। वह जम्मू व कश्मीर के अनंतनाग, श्रीनगर, बंतलाब, पुलवामा, बड़गाम जैसे अतिसंवेदनशील जगहों पर तैनात रहे।
4 of 8
श्रद्धाजलि देते आशुतोष टंडन
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा मणिपुर, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश जैसे इलाकों में भी सेवाएं प्रदान की। वह जम्मू कश्मीर केश्रीनगर (उत्तरी) के डीआईजी ऑपरेशन 2018 में बनाए गए।
विज्ञापन
5 of 8
दिवंगत सीआरपीएफ डीआईजी के परिवार को सांत्वना देतीं महापौर
- फोटो : अमर उजाला
15 दिसंबर को श्रीनगर यात्रा के दौरान अचानक भूस्खलन होने के कारण पत्थर का बड़ा टुकड़ा उनके वाहन पर आ गिरा। हादसे में चालक समेत उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
6 of 8
सीआरपीएफ डीआईजी के परिवार को सांत्वना देते मंत्री आशुतोष टंडन
- फोटो : अमर उजाला
परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी साक्षी न्यूजीलैंड में प्रबंधन की पढ़ाई कर रही हैं। छोटी बेटी दिल्ली में 11वीं की छात्रा हैं।
विज्ञापन
7 of 8
सीआरपीएफ डीआईजी को मंत्री ब्रजेश पाठक ने दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
महापौर व कैबिनेट मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि
सीआरपीएफ के डीआईजी शैलेंद्र विक्रम सिंह के आवास पर बुधवार दोपहर को परिवारीजनों को सांत्वना देने के लिए महापौर संयुक्ता भाटिया समेत प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन, ब्रजेश पाठक भी पहुंचे।
डीआईजी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। शैलेंद्र राय डब्बू, पार्षद राजकुमार वर्मा, अरुण राय, प्रवीण श्रीवास्तव, मनोज अवस्थी सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी।