फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे बड़े बंगले में रहेंगी मायावती तो गृहमंत्री राजनाथ सिंह का आशियाना होगा सबसे छोटा

Mon, 21 May 2018 12:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
mayawati home - फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती भले ही सत्ता में न हो लेकिन उनका दबदबा कायम है। सुप्रीम कोर्ट के सरकारी बंगला छोड़ने के आदेश के बाद अब उन्होंने भी अपना नया ठिकाना ढूंढ लिया है। लेकिन, ये ठिकाना उनकी बड़ी-बड़ी रैलियों की तरह ही बड़ा है। अपनी हाउसफुल रैलियों के लिए जानी जाने वाली मायावती अपने नए आवास के लिए भी चर्चा में आ गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में वह सबसे महंगे और बड़े घर में रहेंगी। वहीं, गृहमंत्री राजनाथ सिंह आम आदमी की तरह ही बने आशियाने में शिफ्ट होंगे।
विज्ञापन

2 of 7
mayawati home - फोटो : amar ujala
लखनऊ के माल एवेन्यू में उनका नया आशियाना होगा। 70,000 वर्ग फीट में से भी ज्यादा क्षेत्र में फैला ये बंगला र्ष 2009-10 में मायावती ने करीब 15 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब इसकी कीमत करीब करीब 25 करोड़ रुपये है। बंगले की डेंटिंग-पेंटिंग का काम शुरू हो गया है। जल्द ही वह इसमें शिफ्ट हो जाएंगी।
विज्ञापन

3 of 7
mulayam singh yadav - फोटो : amar ujala
इसके बाद नंबर आता है पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का। मुलायम सिंह तीन बार यूपी के मुख्य मंत्री रह चुके हैं। जब पहली बार वे 1991 में सीएम की कुर्सी से हटे तो उन्हें 4 विक्रमादित्य मार्ग वाला घर मिला। मुलायम सिंह अब यहां अपनी दूसरी पत्नी साधना और छोटे बेटे प्रतीक के साथ रहते हैं। मुलायम के बंगले से 50 मीटर दूर प्रतीक यादव का आलीशान मकान बन रहा है लेकिन इसे तैयार होने में साल भर लग सकता है। तब तक के लिए मुलायम किसी किराए के घर में रहना चाहते हैं। उनके करीबी और समाजवादी पार्टी के सांसद संजय सेठ ने लखनऊ के गोमती नगर में मुलायम सिंह यादव को 15 करोड़ रुपये का बंगला तोहफे में देने की घोषणा की है।

4 of 7
mulayam singh yadav - फोटो : amar ujala
सूत्रों के अनुसार, संजय सेठ ने उन्हें गोमतीनगर के विपुलखंड स्थित सृजन विहार में 11 हजार वर्ग फीट में बनी एक कोठी दिखाई है। मुलायम सिंह यादव को ये कोठी पसंद भी आई है लेकिन सौदा अभी अटका हुआ है। ये कोठी सहारा प्रमुख सुब्रतो राय के आवास सहारा शहर के नजदीक ही है। ये घर बनारस के एक फार्मास्यूटिकल व्यवसायी आरके अरोड़ा का बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार ये कोठी खरीदने के लिए व्यवसायी से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 7
akhilesh yadav - फोटो : amar ujala
वहीं, मुलायम सिंह यादव के बड़े बेटे व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन दिनों मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। वे कब अपना सरकारी बंगला खाली करेंगे और फिर कहां रहेंगे, ये अभी तय नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार गोमतीनगर विपुलखण्ड में ही उनके ससुर का घर है। हो सकता है अखिलेश यहीं रहें।
विज्ञापन

6 of 7
rajnath singh home - फोटो : amar ujala
अब बात आती है लखनऊ के सांसद और गृहमंत्री राजनाथ सिंह की। वह अगले एक सप्ताह के भीतर अपने गोमतीनगर स्थित निजी आवास में शिफ्ट होंगे। इसके लिए करीब 2100 वर्ग फीट से बड़े आवास में इन दिनों बुनियादी तैयारियां चल रही हैं। मरम्मत कार्य के अलावा स्टाफ, सुरक्षाकर्मियों के लिये भी नीचे के तल और अन्य स्थानों पर बदलाव किए जा रहे हैं। भाजपा नेताओं के मुताबकि राज्य सरकार के नोटिस अवधि पूरी होने से पहले ही गृहमंत्री 4 कालिदास मार्ग का सरकारी बंगला खाली कर 3/206 विपुलखण्ड आवास में शिफ्ट होंगे। कयास लगाये जा रहे हैं कि अगले बडे़ मंगल यानि 29 मई तक शिफ्टिंग हो सकती है। सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी के मुताबिक गृहमंत्री यहां जनता से भी कार्यालय में मिलेंगे। इसके लिए सुरक्षा का भी इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kalyan singh - फोटो : amar ujala
वहीं, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का नया आवास कहां होगा, ये भी तय नहीं हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद वह अपने पोते संदीप सिंह के साथ शिफ्ट हो जाएं। बता दें कि संदीप सिंह योगी सरकार में बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक और चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें