बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहले चरण के चुनाव में अपनी पार्टी की जो सीटें गिना रहे थे, उससे ऐसा लग रहा था जैसे कि वह भाजपा की नहीं गलती से बसपा की ही सीटें गिना रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
भाजपा अध्यक्ष की प्रेस वार्ता पर जारी एक बयान में मायावती ने कहा कि शाह ने चुनाव में अपनी पार्टी की हार को देख अपने लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए यह प्रेस वार्ता की है।
विज्ञापन
3 of 5
उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष का यह कहना कि पहले दो चरणों के चुनावों के बाद आगे के चरणों के मतदान में बीजेपी का मुकाबला बसपा से नहीं बल्कि सपा से होगा, एक राजनीतिक षडयंत्र के तहत दिया गया जवाब है।
4 of 5
उन्होंने ऐसा इसलिए कहा ताकि अल्पसंख्यक समाज का वोट बंट जाये और फिर इसका लाभ बीजेपी को ही मिल जाए। मायावती ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान में बीजेपी की हालत दयनीय रही है। शाह के चेहरे की उड़ी हवाईयां बता रही थी कि बसपा अकेले ही पूर्ण-बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।