बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर मंगलवार को बसपा सुप्रीमो मायावती करीब 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। डॉ अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के साथ उन्होंने रैली में मौजूद लोगों का धन्यवाद किया। कहा, ठंड के बावजूद लाखों लोग यहां आए इसके लिए मैं उनकी आभारी हूं।
विज्ञापन
2 of 7
मायावती
- फोटो : amar ujala
मायावती ने कहा, जब मैं आई तो पहले बाबा साहब को श्रद्धांजलि देने अंदर जाने वाली थी लेकिन मैंने इतनी संख्या में लोगों को ठंड में खड़े हुए देखा तो सोचा कि पहले आप लोगों से कुछ बातें साझा कर लूं।
विज्ञापन
3 of 7
मायावती
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बीते दिनों मुरादाबाद और गाजीपुर में रैली के दौरान प्रधानमंत्री ताली बजा-बजाकर और अंगूठा दिखाकर खुश हो रहे थे कि नोटबंदी से विरोधी परेशान हो जाएंगे। मैं आज उनको यहां से दिखा देना चाहती हूं कि नोटबंदी से बसपा की रैली पर फर्क नहीं पड़ा और यहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।
4 of 7
मायावती
- फोटो : amar ujala
मायावती ने सपा पर भी जमकर निशाना साधा। कहा, सपा मुखिया मुलायम सिंह और उनके बबुआ ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक क्षेत्र में जो जगह बनाई है वो पूरी कि पूरी देन बाबा साहब की है वर्ना ये सभी लोग आज किसी न किसी की गुलामी कर रहे होते।
विज्ञापन
5 of 7
मायावती
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो ने कहा, बाबा साहब ने लोगों को गुलामी से मुक्त करवाने के लिए संघर्ष किया। संघर्ष के बाद बाबा साहब ने खुद को काबिल बनाया था।
विज्ञापन
6 of 7
मायावती
- फोटो : amar ujala
मायावती ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी ने दलित समाज को बांटने का काम किया। विरोधी पार्टियां दलित और पिछड़ों में फर्क पैदा करती हैं।