फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने भरा भारी-भरकम बिजली का बिल, नौ दिन बाद जोड़ा गया गेस्ट हाउस का कनेक्शन

Sun, 01 Apr 2018 10:25 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
राज्य संपत्ति विभाग की ओर से बकाया बिजली बिल चुकाने के दबाव के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने 30 मार्च को 1.68 करोड़ रुपये का भुगतान लेसा को किया। यह रकम तीन बिजली कनेक्शन पर बकाये की है। लेसा ने चेक लेने के बाद नौ दिन से कटे पड़े गेस्ट हाउस के दो कनेक्शन को जोड़ा तो परिसर रोशन हुआ।

मायावती के माल एवेन्यू स्थित आवास पर स्टेट ऑफिसर यूपी के नाम से बिजली कनेक्शन है। इस आवास का भी लंबे समय से बिजली बिल नहीं भरा था। बकाये की रकम 94,41,241 रुपये पहुंच गई थी। लेसा ने बिल का पेमेंट न होने पर बिजली काटने का अल्टीमेटम दे दिया था। वहीं लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित बसपा के गेस्ट हाउस पर राज्य संपत्ति अधिकारी के नाम से दो बिजली कनेक्शन हैं।
विज्ञापन

2 of 4
इन पर क्रमश : 45,69,719 रुपये एवं 27,99,768 रुपये का बिल कनेक्शन के समय से ही बाकी था। लेसा के निजीकरण का विरोध करने वाली संघर्ष समिति ने 23 मार्च को गेस्ट हाउस की बिजली काट दी थी। शासन की पैरवी पर लेसा ने सभी सरकारी कनेक्शन को बिल चुकाने के आश्वासन पर जोड़ दिया था, लेकिन बसपा गेस्ट हाउस के कनेक्शन को नहीं जोड़ा था। गेस्ट हाउस में नौ दिन तक अंधेरा रहा।
विज्ञापन

3 of 4
इसके बाद मायावती ने 30 मार्च को बकाया बिल के मद में दो चेक लेसा को सौंपे। इसकी पुष्टि लेसा के एक उच्च अधिकारी ने की। उधर, पार्टी सूत्रों ने बताया कि लेसा ने चेक लेने के बाद 30 मार्च की शाम ही गेस्ट हाउस की बिजली जोड़ दी।
विज्ञापन

4 of 4
किस कनेक्शन पर कितना बाकी था
आवास--94,41,241
गेस्ट हाउस--45,69,719
गेस्ट हाउस--27,99,768
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें