बसपा सुप्रीमो मायावती आज अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं से इसे जनकल्याण दिवस के रूप में मनाने की अपील की। मायावती अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाने के लिए प्रसिद्घ रही हैं। उनके जन्मदिन पर उन्हें कई बार नोटों की माला पहनाई गई है, जिसके कारण उनकी निंदा भी होती रही।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
हालांकि, इस बार उन्होंने सादगी से ही जन्मदिन मनाया और बसपा कार्यकर्ताओं से कहा कि नोटबंदी के कारण हो रही परेशानी पर वो गरीबों, बीमार और मजदूरों की मदद कर उनका जन्मदिन मनाएं।
विज्ञापन
3 of 7
मायावती चार बार यूपी की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। उनका जन्म 15 जनवरी 1956 को दिल्ली में हुआ था। वो 3 जून 1995 को पहली बार यूपी की मुख्यमंत्री बनीं थी।
4 of 7
मायावती
मायावती के पिता प्रभु दास। दिल्ली के दूरसंचार विभाग में क्लर्क थे व मां रामरती दिल्ली में दूध की डेरी चलाती थीं।
विज्ञापन
5 of 7
उन्होंने पहला लोकसभा चुनाव मुजफ्फरनगर की कैराना सीट से लड़ा था। वह देश में दलितों की प्रमुख लीडर हैं।
विज्ञापन
6 of 7
अब तक के पॉलिटिकल कॅरिअर में उन पर कई बार भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग चुके हैं, लेकिन दलितों के बीच उनकी लोकप्रियता में किसी भी तरह की कमी नहीं आई है।