फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट का राडार फेल, हवा में चक्कर लगाते रहे विमान

Sun, 15 Jan 2017 11:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
राडार में अचानक आई तकनीकी खराबी से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को विमानों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। लखनऊ पहुंचे विमान लैंडिंग नहीं कर सके और हवा में ही मंडराते रहे।

हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि खराबी की जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया  को दे दी गई थी, जिससे लखनऊ आने वाली फ्लाइटों ने उड़ान ही नहीं भरी। देर शाम तक खराबी को दूर नहीं किया जा सका। 20 से ज्यादा विमानों की आवाजाही ठप होने से सैकड़ों यात्री एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे।

एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक राडार में दोपहर करीब 3 बजे राडार में तकनीकी खामी आ गई। आनन-फानन में इंजीनियरों की टीम पहुंची और जांच की। पता चला कि विमानों की लैंडिंग व टेकऑफ में मदद करने वाले ‘डॉप्लर वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ओमनी डायरेक्शनल रेंज’ में खराबी से यह दिक्कत पैदा हुई।

इस वजह से शाम 4.45 से यहां से विमानों की लैंडिंग नहीं हो सकी न तो विमान उड़ान भर सके।  वहीं एयरपोर्ट सूत्रों की मानें तो राडार में तकनीकी खराबी के बावजूद शाम पांच बजे एयरपोर्ट से दो विमानों ने उड़ान भरी। हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई एयरपोर्टों पर फंसे यात्री
विमानों की लैंडिंग नहीं होने से दिल्ली, कोलकाता व मुंबई से लखनऊ आने वाले विमानों की रवानगी टाल दी गई, जिससे वहां यात्री फंसे हुए हैं।

यात्रियों ने किया हंगामा
एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, गुजरात जाने वाले विमानों की उड़ानें ठप होने से यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए, वहीं दूसरी ओर जो यात्री अमौसी एयरपोर्ट पहुंच रहे थे, उन्हें सुरक्षाबलों ने एयरपोर्ट के बाहर ही रोक दिया, जिससे यात्रियों ने हंगामा काट दिया।
विज्ञापन

3 of 7
एयरपोर्ट पर फंसे यात्री, रुकने के इंतजाम तक नहीं
अमौसी एयरपोर्ट पर राडार में तकनीकी खराबी से सैकड़ों यात्री फंस गए। उन्हें न तो एयरलाइंस की ओर से ठहरने की सुविधा दी गई, न ही एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से सटीक जानकारी। इतना ही नहीं सीआईएसएफ ने कई यात्रियों को एयरपोर्ट के ही बाहर ही रोक दिया, जिससे उन्होंने हंगामा किया।

कई ने टिकट कैंसिल करा ली। इतना ही नहीं दिल्ली, मुंबई व कोलकाता से लखनऊ आने वालों को भी सही जानकारी नहीं मिली, जिससे वे फंसे रहे।

इंडिगो की फ्लाइट से कोलकाता जाने के लिए अमौसी पहुंचे राहुल सिंह ने कहा कि रद्द उड़ानों की एयरलाइंस ने सूचना तक नहीं दी। जरूरी काम से कोलकाता जाना था। इतना ही नहीं एयरलाइन ने होटल तक का बंदोबस्त नहीं किया।

4 of 7
वहीं गो एयर की फ्लाइट से मुंबई जाने के लिए पहुंचे बंटी ने कहा कि तकनीकी खराबी लाजिमी है, लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन व सीआईएसएफ के जवानों को यात्रियों से बदसलूकी तो नहीं करनी चाहिए। इंडिगो के विमान से अहमदाबाद जा रही मनकशा ने बताया कि एयरपोर्ट के बाहर ही सीआईएसएफ ने यात्रियों को रोक दिया, टिकट के बावजूद बदतमीजी से पेश आ रहे थे। फ्लाइट कैंसिल है तो जानकारी तो दीजिए। अहमदाबाद की ही यात्री अंजलि पटेल ने भी एयरपोर्ट प्रशासन व सीआईएसएफ की कार्रवाई पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

5 of 7
दिल्ली-मुंबई में फंसे पैसेंजर, लखनऊ में घरवाले परेशान
जिन्हें दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से लखनऊ आना था उनके परिवारीजन लखनऊ में उन्हें रिसीव करने पहुंचे और इंतजार करते रहे। इंदिरानगर निवासी अनुज तिवारी ने बताया कि दिल्ली से पिताजी ने फोन किया, वह घबराए थे। पूछा कि लखनऊ में कोई हादसा तो नहीं हुआ।
विज्ञापन

6 of 7
यात्री पूछते रहे, प्रशासन टरकाता रहा
एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्री लगातार प्रशासन से फ्लाइट कैंसिल होने की वजह पूछते रहे, लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी से उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। यात्री को रिसीव करने पहुंचे ड्राइवर सुबोध ने बताया कि एजेंसी से लगातार फोन आ रहा है, इधर एयरपोर्ट पर आई दिक्कत के बारे में अधिकारी बता नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तीन बसों से अपने किराए पर दिल्ली गए यात्री
राडार खराब होने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए तीन रोडवेज बसों का इंतजाम किया। वह भी उन यात्रियों के लिए जो दिल्ली जाना चाह रहे थे। यात्रियों की नाराजगी इस बात पर रही कि बसों का किराया उन्हीं से वसूला गया। डॉ. योगिता ने बताया कि फिलहाल जरूरी काम से दिल्ली जाना है, लेकिन वापसी में मामले को उपभोक्ता फोरम तक ले जाऊंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें