अलिखेश यादव अपने सरकारी आवास में।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 4, विक्रमादित्य मार्ग आवास पर 40 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च हुए हैं। राज्य संपत्ति विभाग इस बंगले पर खर्च हुई धनराशि का विवरण नहीं दे पाया, लेकिन शासन ने निर्माण व मरम्मत के लिए पहले 15 करोड़ और फिर 28 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। इसमें से कितनी धनराशि खर्च हुई। इसका ब्यौरा फिलहाल नहीं मिल पाया है।