फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: हमारी सेना के पास भी नहीं होंगे ऐसे हथियार!

Thu, 18 Dec 2014 04:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
बहुत खतरनाक है ये कम्प्रेस्ड गैस गनः इस स्मगलर के पास मिले विदेशी हथियारों में से एक कम्प्रेस्ड गैस गन है। वैसे तो साधारण गन की तरह है, लेकिन पीछे बट की जगह एक गैस चेंबर है। इसमें कार्बन मोनो आक्साइड गैस भरी जाती है, जो मारक क्षमता बढ़ा देती है। एसएसपी ने कहा कि इस गन से चली गोली एक साथ तीन लोगों के पार जा सकती है।
विज्ञापन

PICS: हमारी सेना के पास भी नहीं होंगे ऐसे हथियार!

2 of 9
तारिक खान के पास एके 47 जैसी गन देखकर पुलिस भी सकते में पड़ गई। गन पर कई चेतावनी और उपयोग के तरीके लिखे हैं। गन कहां की है, कहां से आई, इस बारे में पड़ताल की जा रही ह। उसके पास एक सिंगल बैरल, .315 बोर की एक रायफल के साथ ही 16 अन्य रायफलें, दो रिवॉल्वर, दो पिस्टल, एक गन मशीन बरामद हुई है।
विज्ञापन

PICS: हमारी सेना के पास भी नहीं होंगे ऐसे हथियार!

3 of 9
ये है वो स्मगलर तारिक खां। लखनऊ की स्पेशल स्कवायड टीम ने इसे हजरतगंज की जॉपलिंग रोड से दबोचा है। तारिक समुद्री मार्ग से असलहों के अलग-अलग पार्ट्स मंगाता, फिर असेंबल कर स्वरूप बदल देता था। इससे असलहे और भी घातक हो जाते। इतना ही नहीं विदेशों से ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए भी असलहे मंगाता था।

PICS: हमारी सेना के पास भी नहीं होंगे ऐसे हथियार!

4 of 9
दक्षिण अफ्रीकी जानवरों की हैं खालें: छापेमारी में बरामद खालें भी विदेशी जानवरों की हैं। तीनों ही खालें दक्षिण अफ्रीकी जानवरों की बताई जा रही हैं। पुलिस जांच कर रही है कि विदेशी जानवरों की खालें कहीं तस्करी से तो नहीं मंगाई गईं।
विज्ञापन

PICS: हमारी सेना के पास भी नहीं होंगे ऐसे हथियार!

5 of 9
करीब से देखिए इस जानवर की खाल को। इन खालों को भी लाखों रुपए की कीमत पर शौकीन लोगों को बेचा जाता था।
विज्ञापन

PICS: हमारी सेना के पास भी नहीं होंगे ऐसे हथियार!

6 of 9
ये है रुपए गिनने की मशीनः जो स्मगलर लाखों-लाखों रुपए के विदेशी हथियारों का सौदा करता था। उसे तो इस तरह की तकनीक की जरूरत पड़ेगी ही। ये मशीन लाखों रुपए का हिसाब चंद मिनटों में ही लगा लेती है। इंसानों से गलती हो सकती है मगर इस मशीन से नहीं।
विज्ञापन

PICS: हमारी सेना के पास भी नहीं होंगे ऐसे हथियार!

7 of 9
तारिक खां के पास तीन बुलेटप्रूफ जैकेट मिली हैं। बुलेटप्रूफ जैकेट जिस मैटेरियल की बनी हैं, वह विदेशी है और उच्च गुणवत्ता की है। ऐसी जैकेट देश के किसी भी राज्य की पुलिस के पास भी नहीं हैं।

PICS: हमारी सेना के पास भी नहीं होंगे ऐसे हथियार!

8 of 9
ये है लाखों रुपए की विदेशी बाइकः तारिक खां के पास से यामाहा की ये विदेशी बाइक भी बरामद हुई है। इस बाइक की कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन

PICS: हमारी सेना के पास भी नहीं होंगे ऐसे हथियार!

9 of 9
ये हैं एएसपी यशस्वी यादवः इन्ही की स्पेशल स्कवायड टीम ने तारिक खां को पकड़ा है। यशस्वी यादव ने बताया कि सर्चिंग ऑपरेशन के तहत ही ये स्मगलर पकड़ा गया है। अभी इस मामले में बहुत से राज बेपर्दा होने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें