फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू तट पर पंचतत्व में विलीन हुआ माओवादी हमले में शहीद हुआ जवान, परिजन बोले- मोदी जी नक्सलियों का नामोनिशान मिटा दो

Tue, 06 Apr 2021 02:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए कोबरा कमांडो राजकुमार यादव का सरयू तट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही। सभी ने भारत माता की जय के नारों के साथ जवान को अंतिम विदाई दी। सशस्त्र बलों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद राजकुमार के पुत्र ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर शहीद के पुत्र शिवम यादव ने कहा कि पीएम मोदी को नक्सलियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाना चाहिए। साथ ही उसने लोगों से मार्मिक अपील की है कि जब तक अपने देश में लोग एक-दूसरे से ही लड़ते रहेंगे तब तक दूसरों से कैसे लड़ेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
भाई रामविलास यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि प्रधानमंत्री जी नक्सलियों का नामोनिशान मिटा दो। उनके खिलाफ एयर स्ट्राइक किया जाए। उन्होंने प्रदेश सरकार से सहायता राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ करने की मांग की और बूढ़ी मां की मदद के लिए सरकार से सहायता मांगी। उन्होंने कहा कि शहीद राजकुमार अकेला परिवार चलाने वाला था।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सोमवार देर रात जब शहीद का शव रानो पाली गांव लाया तो कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे जिसके बाद सरयू के तट पर उनके पार्थिक शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शहीद को राजकीय सम्मान के साथ सरयू तट पर अंतिम विदाई दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें