फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने हक के लिए किया मार्च तो सड़कों पर दिखे ये नजारे, तस्वीरें

Sun, 09 Apr 2017 11:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
14 अप्रैल 2014 में सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद ट्रांसजेंर्ड्स को जरूर थर्ड जेंडर के रूप में मान्यता मिल गई, लेकिन अभी भी समलैंगिकों के लिए अधिकारों पर सरकार में कोई नीति तय नहीं है।
विज्ञापन

2 of 10
इसी मांग को लेकर रविवार को हजरतगंज मार्केट से विधानसभा मार्ग तक एलजीबीटी समुदाय ने अवध गौरव यात्रा निकाली।
विज्ञापन

3 of 10
मुंबई की संस्था द हमसफर ट्रस्ट की ओर से एलजीबीटी अधिकारों के लिए निकाली गई रैली में पूरे देश से समलैंगिक अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे कार्यकर्ता और एलजीबीटी समुदाय के लोग जुटे।

4 of 10
आयोजकों का कहना था कि समलैंगिकों को बेहतर जिंदगी देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद भी कोई सकारात्मक प्रयास नहीं किए गए। ऐसे में जरूरी है कि अवध गौरव यात्रा जैसे आयोजन अधिकार मिलने तक हर साल इसी दिन आयोजित किए जाएं।
विज्ञापन

5 of 10
अवध गौरव यात्रा के बीच समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि उनके हक उन्हें नहीं मिल रहे। समाज की मुख्यधारा में आने से रोकने और सामाजिक व आर्थिक भेदभाव का सामना उन्हें करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

6 of 10
राज्य और केंद्र की सरकारों से मांग की गई कि उनके लिए नीति और कानून बनाए जाएं, जिससे समुदाय के लोगों को बेहतर जिंदगी और आर्थिक विकास के अवसर मिल सकें।
विज्ञापन

7 of 10
यात्रा के बीच एड्स के संक्रमण के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इसमें अवध क्वीयर प्राइड कमेटी, नाज फाउंडेशन, पायल फाउंडेशन के सदस्य शामिल हुए। (मार्च के दौरान एक दृश्य)

8 of 10
वो सभी अपने लिए समान अधिकारों की मांग कर रहे थे।

9 of 10
मार्च में शामिल एक व्यक्ति।
विज्ञापन

10 of 10
एक दूसरे लिए स्नेह का प्रदर्शन करते मार्च में शामिल होमोसेक्सुअल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें