फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसाफ की लड़ाई में महिलाओं की ‘शक्ति’ बनी लखनऊ की एसएसपी मंजिल सैनी

Tue, 08 Nov 2016 06:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
मंज‌िल सैनी - फोटो : amar ujala
लखनऊ की एसएसपी मंजिल सैनी ने बीकेटी इलाके में महिला शक्ति दिवस आयोजित किया। इस दौरान महिला उत्पीड़न और महिलाओं से जुड़े क्राइम की समीक्षा की। साथ ही सुनवाई न कर रहे पुलिसवालों को भी जमकर फटकारा।
विज्ञापन

2 of 7
मंज‌िल सैनी - फोटो : amar ujala
एसएसपी मंज‌िल सैनी की इस अनोखी पहले से इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही महिलाओं को काफी राहत मिली। ये पहला मौका था जब किसी पुलिस अफसर ने इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया। इस गोष्ठी में 37 फरियादी पहुंचे।
 
विज्ञापन

3 of 7
मंज‌िल सैनी - फोटो : amar ujala
मंजिल सैनी ने 37 में 23 मामलों का तुरंत निस्तारण करने का आश्वसन वादी को दिया। वहीं संबंधित अफसरों को सख्त हिदायत दी गई कि बचे मामलों का 7 से 10 दिन के अंदर निस्तारण करें।

4 of 7
मंज‌िल सैनी - फोटो : amar ujala
पीड़ितों ने मंजिल सैनी को बताया कि वह न्याय के लिए कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। 
विज्ञापन

5 of 7
मंज‌िल सैनी
वहीं महिला उत्पीड़न के दो ऐसे मामले भी मिले जिनमें सालभर से ज्यादा वक्त से चक्कर लगा रहे पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई थी। एसएसपी की फटकार के बाद तुरंत इन मामलों की रिपोर्ट दर्ज की गई। इस दौरान मह‌िलाओं को वुमन पावर लाइन 1090 की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

6 of 7
मंज‌िल सैनी - फोटो : amar ujala
इस दौरान अपनी अपहृत बेटी की तलाश की गुहार लेकर एक पिता भी पहुंचा। 18 जून को उसकी बेटी का अपहरण हुआ था लेकिन पीड़ित परिवार न्याय के लिए अभी-भी दर-दर भटक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मंज‌िल सैनी - फोटो : amar ujala
शक्ति दिवस पर एसएसपी को दहेज उत्पीड़न के भी कई मामले मिले जिस पर उन्होंने तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें