प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि 16 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच प्रयाग-ऊंचाहार एक्सप्रेस, अमृतसर-गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस, अंबाला-बरौनी हरिहरनाथ एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, बरेली-प्रयाग पैसेंजर, फैजाबाद कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस, वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस, नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, मऊ-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट, डबल डेकर एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियां निरस्त रहेंगी। वहीं गरीबरथ, कैफियत, संपर्क क्रांति, सत्याग्रह, अमृतसर दरभंगा जैसी ट्रेनों के फेरों में कमी की गई है। पटना-कोटा एक्सप्रेस को बदले रूट से चलाया जाएगा तो वाराणसी लखनऊ एक्सप्रेस को आंशिक रूप से निरस्त किया जाएगा।