फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को खून से लथपथ देख नहीं रुक रहे थे पेरेंट्स के आंसू, बोले- पापा अब नहीं जाएंगे वैन से स्कूल

Tue, 16 Jul 2019 03:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
हादसा - फोटो : अमर उजाला
पापा अब वैन से स्कूल कभी नहीं जाएंगे, आप हमको बाइक से स्कूल छोड़ आना। गाड़ी पलट गई थी और हम अंदर फंस गए थे। सिविल अस्पताल में भर्ती पांचवीं क्लास की छात्रा शिवानी अपने पिता राजकुमार से बिलखते हुए यह बातें कर रही थी। बेटा-बेटी को खून से लथपथ देखकर मां-बाप के आंसू रुक नहीं रहे थे। अभिभावकों का कहना था कि स्कूली वैन चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। मालूम हो लखनऊ के गोमतीनगर थानाक्षेत्र में समतामूलक चौराहे पर सोमवार सुबह उल्टी दिशा से आ रही महाराजा अग्रसेन स्कूल की वैन में गाजीपुर डिपो की बस ने भीषण टक्कर मार दी। इससे पलटी वैन घिसटते हुए काफी दूर तक चली गई। भीतर बैठे भाई-बहन समेत चार विद्यार्थी दहशत के मारे रोने-चीखने लगे।
विज्ञापन

2 of 9
हादसा - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज बस-स्कूली वैन की भिड़ंत के बाद वैन में सवार चार छात्र-छात्राएं खून से लथपथ हो गए। चारों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लाया गया। गोमतीनगर जुगौली निवासी 11वीं का छात्र अंकुर को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

3 of 9
हादसा - फोटो : अमर उजाला
जबकि अनुराग यादव व उसकी बहन शिवानी, सहाना खान को भर्ती कर लिया। शिवानी के सिर पर 11 टांके लगाए गए। जबकि सहाना को पांच टांकें लगे हैं। वहीं अंकुर के कंधे के पास मामूली चोट आई थी। ड्राइवर शाहरुख के माथे पर चोट लगी है। शाम तक अंकुर, सहाना खातून और ड्राइवर को छुट्टी दे दी गई।

4 of 9
हादसा - फोटो : अमर उजाला
कांप रहे थे छात्र
छात्र अनुराग ने बताया कि बस की टक्कर लगने के बाद वैन पलट गई थी। इससे गाड़ी का अगला शीशा टूट गया। वह किसी तरह वह वैन से बाहर निकला। वह डर के मारे कांप रहा था। लोगों ने देखा तो दौड़कर अंदर खून से लथपथ पड़े बच्चों को बाहर निकाला।

 
विज्ञापन

5 of 9
हादसा - फोटो : अमर उजाला
रॉन्ग साइड को लेकर टोका था बच्चों ने
बच्चों ने ड्राइवर के रॉन्ग साइड वैन लेकर घुसने पर टोका था। आगे की सीट पर बैठे अनुराग ने कहा कि उसके टोकने के बावजूद ड्राइवर ने उसकी बात को अनसुना कर दिया।
विज्ञापन

6 of 9
हादसा - फोटो : अमर उजाला
बच्चों को देखकर आई जान में जान
राजकुमार यादव ने बताया कि सुबह वह पूजा कर रहे थे, तभी हादसे की सूचना मिली। इस पर पत्नी सुनीता रोने लगी। किसी तरह उसे समझाकर अस्पताल पहुंचे। बच्चों को सकुशल देखकर जान में जान आई। राजकुमार ने बताया कि वह इंदिरानगर स्थित अमेरिकन सेंटर फॉर लैंग्वेजेज में काम करते हैं। अनुराग, शिवानी के अलावा उनका एक छोटा बेटा भी है।
विज्ञापन

7 of 9
हादसा - फोटो : अमर उजाला
भर्ती छात्रा को लगे कई टांके
राजकुमार ने बताया कि हादसे में उनकी बेटी शिवानी का चेहरा बुरी तरह चोटिल हो गया। उसके सिर पर तीन व माथे और ठोड़ी पर दो-दो टांके लगे हैं। गाल तथा आंखों के नीचे भी चोटें आई हैं। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि शिवानी को डायबिटीज की शिकायत होने पर अस्पताल में अभी रखा गया है। उसकी दवा भी चल रही है। शुगर सामान्य होने पर उसे भी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

8 of 9
अस्पताल में भर्ती वैन चालक शाहरुख - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को गोमती नगर इलाके में उल्टी दिशा में स्कूल वैन चलाने के कारण हादसे में घायल बच्चों का हाल चाल जानने डीएम सुबह ही सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आरोपी वैन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। वहीं बच्चों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराने को कहा।

 
विज्ञापन

9 of 9
हादसा - फोटो : अमर उजाला
हमारे स्कूल की नहीं थी वैन
स्कूल में बच्चे भले ही हमारे स्कूल के थे, लेकिन हमारे विद्यालय में वैन का संचालन नहीं होता और न ही इसकी फीस जमा कराई जाती है। इसलिए वैन के बारे में हम कुछ नहीं कह सकते हैं। -नीता साहनी, प्रिंसिपल, महाराजा अग्रसेन स्कूल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें