मामूली झगड़े के बाद सुलह हो जाने पर भी एक व्यक्ति के मन से अपनी पत्नी के लिए नफरत नहीं निकली। घुमाने के बहाने घर से बाहर ले जाकर उसने खतरनाक वारदात को अंजाम दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
मर्डर
- फोटो : amar ujala
मामला बहराइच की देहात कोतवाली के अंतर्गत आने वाले दुलम्हा गनियापुर गांव का है। इस गांव के रहने वाले सौरभ श्रीवास्तव (29) ने अपनी पत्नी पूजा (26) को मौत के घाट उतार दिया। परिजनों ने बताया कि सौरभ ने 2009 में परिवारवालों के विरोध के बावजूद पूजा से शादी की थी।
विज्ञापन
3 of 8
मर्डर
- फोटो : amar ujala
सौरभ महसी तहसील के चुनाव कार्यालय में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करता है। गुरुवार को पत्नी पूजा के साथ उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। परिवार के लोगों ने किसी तरह विवाद सुलझाया। सामने तो मामला सुलझ गया लेकिन मन ही मन सौरभ ने पत्नी को रास्ते से हटाने की ठान ली।
4 of 8
मर्डर
- फोटो : amar ujala
सौरभ ने हत्या का प्लान बनाया और शुक्रवार को पत्नी को घुमाने के लिए लखनऊ ले गया। साथ में बेटी मानवी (7) और बेटे प्रांजल (5) को भी साथ ले लिया।
विज्ञापन
5 of 8
मर्डर
- फोटो : amar ujala
लखनऊ घूमने के बाद शनिवार को सभी लोग बहराइच बाहर आ गए। यहां देर रात में घर न जाने की बात कहकर रोडवेज के पास ही एक होटल में रुक गया। होटल के मैनेजर ने बताया कि दूसरे दिन भी उसने जरूरी काम का बहाना बनाकर होटल नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
6 of 8
मर्डर
- फोटो : amar ujala
सौरभ सोमवार शाम चार बजे बच्चों को खाना खिलाने के बहाने बाहर गया लेकिन जब वह रात 11 बजे तक वापस नहीं लौटा तो उसको शक हुआ। होटल स्टाफ ने कमरे तक जाकर देखा तो कमरा बंद था। मामला गंभीर लगने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
7 of 8
मर्डर
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने कमरा खुलवाया तो अंदर पत्नी पूजा की लाश बेड पर पड़ी थी जिसके गले पर निशान थे। होटल में दर्ज पते पर छानबीन की तो मामला सामने आया। पुलिस ने रिश्तेदार के घर छापा मारकर सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है।