सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने रविवार की रात पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को कोठरी में बंद करके मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में पुत्र ने पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। घटना का कारण हत्या आरोपी का अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करना बताया जा रहा है। हालांकि पुत्र घटना का कारण स्पष्ट नहीं बता सका है।
विज्ञापन
2 of 4
मृतक राजेश्वरी (फाइल)
- फोटो : amar ujala
कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाह जलालपुर निवासी सुमेर व उसकी पत्नी राजेश्वरी देवी (50) रविवार की रात कोठरी में सो रहे थे। रात्रि के किसी पहर में सुमेर ने सोते समय ही राजेश्वरी को दबोच लिया और किसी धारदार हथियार से उसका गला काट दिया और उसकी आंखों पर भी प्रहार किए। पत्नी की हत्या करने के बाद सुमेर ने राजेश्वरी के शव को कोठरी में बंद करके दरवाजे पर ताला लगाकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
3 of 4
सीतापुर में महिला की हत्या
- फोटो : amar ujala
बताया गया है कि राजेश्वरी व सुमेर के दो पुत्र हैं, दोनों लखनऊ में मजदूरी करते हैं। सोमवार की सुबह अचानक बड़ा पुत्र अनूप घर पहुंच गया। कोठरी में बाहर से ताला लगा देख, उसने पड़ोसियों से पूछा, लेकिन पड़ोसी भी सही उत्तर नहीं दे सके। इस पर अनूप ने ताला तोड़कर दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही कोठरी का दृश्य देख अनूप के पैरों तले जमीन खिसक गई। कोठरी में चारपाई पर उसकी मां राजेश्वरी देवी का रक्तरंजित शरीर पड़ा था। गला कटा हुआ था और आंख के करीब चेहरे पर चोट के निशान थे।
घटना के संबंध में अनूप ने अपने पिता सुमेर पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। इधर सूचना मिलते ही एएसपी सुभाष चंद्र गंगवार, सीओ व पुलिस बल तथा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के अनूप से घटना के संबंध में जानकारी ली। अनूप ने मौखिक बताया कि उसका पिता सुमेर मां राजेश्वरी देवी के चरित्र पर संदेह किया करता था। इस बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद भी हुआ करता था। सुमेर कोई काम नहीं करता था और शराब के नशे का आदी था। पुत्र का कहना है कि पिता ने शराब के नशे में ही उसकी मां राजेश्वरी देवी का कत्ल कर डाला।