अलकाएदा के सरगना ओसाम बिन लादेन की मौत हुए पांच साल हो चुके हैं। दो जून 2011 को पाकिस्तान के एबटाबाद में मौजूद दुनिया के सबसे बड़े आतंवादी सरगना को मौत के घाट उतार कर अमेरिका ने सनसनी फैला दी थी। अमेरिकी नैवी सील के इस ऑपरेशन को लेकर कई सवाल भी उठे थे। तस्वीरों में देखें ओसामा के पड़ोसियों की हालत।
विज्ञापन
ओसामा की मौत के बाद पड़ोसियों की जिंदगी ही बदल गई
2 of 7
इस हाल में है सरगना ओसामा का घर
- फोटो : BBC
ओसामा जहां रहता था वहां के पड़ोसियों को इस बारे में जानकारी थी? या उससे आतंकी कैसे मिलते थे? ऐसे ही कई अनसुलझे सवाल हैं जिनका जवाब अभी तक नहीं मिल पाया। इन्हीं तमाम सवालों की पड़ताल के लिए एबटाबाद स्थित ओसामा के घर और मुहल्ले पहुंचे बीबीसी के संवाददाता एम इलियास खान ने लोगों से बात की तो कई राज सामने आए।
विज्ञापन
ओसामा की मौत के बाद पड़ोसियों की जिंदगी ही बदल गई
3 of 7
ओसामा के ट्यूबवेल से पानी ले जाता शख्स
- फोटो : bbc
बीबीसी के अनुसार, ओसामा की मौत के बाद एबटाबाद स्थित उसका घर और चारो ओर से बनी चाहार दिवारी तोड़ दी गई है और वहां पर अब पड़ोस के लोग आ-जा सकते हैं। ओसामा का घर बर्बाद होने से पड़ोसियों को पीने के पानी की भी सुविधा हो गई है।
ओसामा की मौत के बाद पड़ोसियों की जिंदगी ही बदल गई
4 of 7
- फोटो : bbc
बताते हैं कि ओसामा बिन लादेन ने अपने घर में महंगा वाला ट्यूबवेल लगवा रखा था जिसे चौबीसों घंटे पानी बहता रहता है। इसे दूर से देखने से लगता है मानो किसी झरने से पानी निकल रहा है। ओसामा ज्यादातर पड़ोसी ऐसे हैं जो अपने घर में ट्यूबवेल नहीं लगवा सकते तो वे अब यहीं से पीने के लिए पानी ले जाते हैं।
विज्ञापन
ओसामा की मौत के बाद पड़ोसियों की जिंदगी ही बदल गई
5 of 7
- फोटो : bbc
तस्वीर में दिख रहे 84 साल के जैन बाबा ओसामा के वो पड़ोसी हैं जिन्हें ओसामा की मौत के बाद पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। इन्होंने ओसामा के बारे में काफी जानकारी दी है।
विज्ञापन
ओसामा की मौत के बाद पड़ोसियों की जिंदगी ही बदल गई
6 of 7
osama and his neighbors
- फोटो : bbc
ये अब अपने हम उम्र के लोगों साथ एक पेड़ के नीचे बैठकर कभी-कभार ओसामा और उसके साम्राज्य की बात कर किया करते हैं। जैन बाबा और उसके बेटे ओसामा के जानकार अर्शद खान के घर में वाचमैन रह चुके हैं। दो महीने तक हिरासत में रहने के बारे में जैन बाबा कहते हैं कि लगातार बताते रहे कि ओसामा और उसके भाइयों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं फिर भी पुलिस पूछताछ करती रही।