लखनऊ में एक युवक ने रिवरफ्रंट के पुल से कूदकर जान देने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लखनऊ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट ने देखा तो उसने भी कूदने के लिए छलांग लगा दी। देखें पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 4
सुसाइड
- फोटो : इमरान/अमर उजाला, लखनऊ
संजय गांधीपुरम इंदिरानगर का रोहित उपाध्याय बंगलुरू में निजी कंपनी में काम करता था। डेढ़ साल पहले नौकरी चली जाने के बाद से वह काफी परेशान रहता था। बेरोजगारी के चलते उसका पत्नी प्रिया से आए दिन झगड़ा होता था।
विज्ञापन
3 of 4
गोमती में कूदा युवक
- फोटो : amar ujala
रोहित के पिता ने बताया कि वह काफी दिनों से डिप्रेशन में है। इसी हालत में आज शाम चार बजे उसने गांधी सेतु से छलांग लगा दी।
एलयू का स्टूडेंट अभिनव वहां घूमने गए थे। युवक को कूदता देख बचाने के लिए उन्होंने भी छलांग लगा दी। इतनी देर में यूपी 100 को सूचना दी गई जिससे पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंची और उसे गोमती से निकाला गया।