फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः पेड़ पर चढ़ा युवक लोहे के गेट पर गिरा, सरिया सिर के आरपार

Mon, 29 Jul 2019 05:07 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
मिस्त्री विजय के सिर से आरपार हो गई सरिया - फोटो : amar ujala
लखनऊ में इंदिरानगर के चांदन गांव में रविवार देर शाम करीब छह बजे पेड़ पर चढ़ा विजय कुमार पैर फिसलने से नीचे सीधे लोहे के गेट पर आकर गिरा। हादसे में उसके सिर में गेट पर लगी नुकीली सरिया घुसकर आरपार हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सरिया को काटकर उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत बिगड़ने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मिस्त्री विजय के सिर से आरपार हो गई सरिया - फोटो : amar ujala
ट्रॉमा में डॉक्टरों ने उसका तत्काल ऑपरेशन शुरू कर दिया। वहीं, इस हादसे से इंदिरानगर थाने की पुलिस बेखबर रही। पुलिस ने मीडिया के पूछताछ के बाद भी घायल के बारे में जानकारी जुटाने की जरूरत नहीं समझी। चांदन गांव निवासी विजय कुमार पेशे से बिजली मिस्त्री है। वह रविवार को किसी के घर बिजली ठीक कर रहा था। इसके लिए वह एक पेड़ पर चढ़ा हुआ था। अचानक उसका पैर फिसल गया। इससे वह सीधे लोहे के गेट पर जा गिरा। उसके सिर में गेट पर लगी नुकीली सरिया घुसकर आरपार हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
मिस्त्री विजय के सिर से आरपार हो गई सरिया - फोटो : amar ujala
वहां मौजूद लोगों ने सरिया में फंसे विजय को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद लोगों ने 15 मिनट में सरिया काटी  और घायल विजय को लोहिया अस्पताल ले गए, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
ऑपरेशन कर सरिया का टुकड़ा निकाला गया
ट्राॅमा सर्जरी के विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप तिवारी ने बताया कि सर्जरी करके घायल विजय के सिर से सरिया का टुकड़ा निकाल लिया गया है। मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। अब क्षतिग्रस्त नसों को जोड़ने में तीन डॉक्टरों की टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
पुलिस का बचकाना जवाब
हादसे के संबंध में पुलिस से पूछताछ की गई तो इंदिरानगर के इंस्पेक्टर संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि कोई जानकारी नहीं है। हादसा हुआ होगा। युवक की मौत हो गई होगी और परिवारीजन कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते हैं। ऐसे में पुलिस को सूचना नहीं दी होगी। यहां तक घायल का नाम भी पुलिस को नहीं पता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें