फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियों को लग गई नजर, पार्टी से लौटते समय हो गया ये दर्दनाक हादसा

Tue, 03 Apr 2018 02:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
डेमो - फोटो : डेंमो
लखनऊ के पारा थानाक्षेत्र में नौकरी मिलने की खुशी में दोस्तों संग पार्टी मना रहे 35 वर्षीय शानू खान की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि शानू मूलरूप से सीतापुर के लहरपुर का रहने वाला था और यहां इंदिरानगर के टेढ़ी पुलिया में पत्नी शीमा के साथ किराए के मकान में रहता था। सीमा बैंक ऑफ बड़ौदा की चौक शाखा में मैनेजर है। शानू की हाल ही में एक निजी संचार कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर नौकरी लगी थी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : डेंमो
रविवार को शानू दोस्तों को पार्टी देने की बात कहकर घर से निकला। भाई अतीक ने बताया कि वह दो दोस्तों के साथ मुख्तार की कार में बैठा था जबकि बाकी दोस्त दूसरी कार में थे। कार मुख्तार ही चला रहा था। पार्टी के बाद सभी घर के लिए बुद्धेश्वर पुल पर चढ़े तभी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। 

4 of 5
डेमो
लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी को ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां चिकित्सकों ने शानू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : डेंमो
बाकी तीनों घायलों का उपचार किया जा रहा है। अतीक ने बताया कि शानू की एक साल पहले ही शादी हुई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें