लखनऊ के पास ही कानपुर का ग्रीनपार्क स्टेडियम है, जहां मैच खेलने जाने के लिए लखनऊ से ही गुजरना होता है। कई बार शहर में आकर घूम चुका है। धोनी ने कहा कि स्पोर्ट्स गैलेक्सी की शुरुआत भले ही क्रिकेट के साथ हो रही है, लेकिन यहां 15 अन्य खेलों की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। साथ ही यहां पर सेलेक्ट होने वाले खिलाड़ी को पढ़ने के अलावा रहने की सुविधा भी मिलेगी, ताकि वे विश्वस्तरीय ट्रेनिंग लेकर अपने प्रदर्शन को निखार सके।