फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाशिम की आखिरी ईद पर उनसे कुछ यूं मिले थे महंत ज्ञानदास

Wed, 20 Jul 2016 09:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
हाश‌िम से म‌िले महंत - फोटो : amar ujala
ये तस्वीरें हैं ‌इसी ईद की। क्या पता था ये बाबरी मस्ज‌िद के मुद्दई हाश‌िम की आख‌िरी ईद होगी। अयोध्या का ये नजारा देखने लायक था।  महंत ज्ञानदास हाश‌िम को ईद की बधाई देने पहुंचे थे और साथ में बैठकर अहम मुद्दों पर बातें भी की थीं। बता दें क‌ि बाबरी मस्ज‌िद के मुद्दई हाश‌िम अंसारी का बुधवार सुबह न‌िधन हो गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
हाश‌िम से म‌िले महंत - फोटो : amar ujala
ईद की सुबह महंत की टोली हाशिम को बधाई देने पहुंची थी। महंत ज्ञानदास और हाशिम ने एक-दूसरे को माला पहनाई और मुंह भी मीठा करवाया था इस दौरान महंत ने कहा कि अयोध्या को गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है, इस परंपरा को कायम रखना जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 4
हाश‌‌िम से म‌िले महंत - फोटो : amar ujala
इस दौरान महंत ने कहा कि मंदिर-मस्जिद मुद्दे का हल निकाले बिना अयोध्या का विकास संभव नहीं। वहीं महंत ने ये भी कहा, हमें मंदिर चाहिए लेकिन खून से सना मं‌दिर नहीं वहीं हाशिम ने कहा कि महंत फिरकापरस्ती के खिलाफ लड़ते रहे हैं और हम उनके साथ हैं।
विज्ञापन

4 of 4
हाश‌िम से म‌िले महंत - फोटो : amar ujala
महंत ज्ञानदास ने कहा क‌ि मामला सुप्रीम कोर्ट में है, हमें फैसले का इंतजार है फिर भी सुलह की जरूरत पड़ेगी और सुलह से ही स्थायित्व आएगा। इस बात का हाशिम ने भी समर्थन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें