Mahakumbh 2025: स्टेशनों में सीट के लिए मारामारी के बीच रेलवे ने 32 ट्रेनों का रूट तय किया है। ये ट्रेनें लखनऊ से फाफामऊ और प्रयाग स्टेशनों तक ही चलेंगी। आगे पढ़ें और देख लें पूरी सूची...
विज्ञापन
1 of 7
Mahakumbh 2025: मारामारी के बीच 32 ट्रेनों का रूट तय
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ से महाकुंभ जाने के लिए चलने वाली गंगा गोमती, प्रयागराज इंटरसिटी, नौचंदी सहित कई महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों को 28 फरवरी तक फाफामऊ व प्रयाग जंक्शन तक चलाने का निर्णय उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से लिया गया है। ये ट्रेनें प्रयाग संगम नहीं जाएंगी।
सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 04201 आलमनगर प्रयागराज संगम महाकुंभ स्पेशल 28 फरवरी तक फाफामऊ तक जाएगी। 04205 अयोध्या कैंट प्रयागराज संगम स्पेशल, 04209 जौनपुर प्रयागराज संगम कुंभ स्पेशल, 14232 बस्ती प्रयागराज संगम स्पेशल, 14102 कानपुर सेंट्रल प्रयागराज संगम, 14234 मनकापुर प्रयागराज संगम, 14308 बरेली प्रयागराज संगम फाफामऊ स्टेशन तक ही जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
यह बदलाव 28 फरवरी तक लागू रहेगा। इसी क्रम में 14210 लखनऊ प्रयागराज संगम इंटरसिटी एक्सप्रेस, 14216 गंगा गोमती एक्सप्रेस, 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस, 14230 योगनगरी ऋषिकेश प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, 14242 नौचंदी एक्सप्रेस प्रयागज स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होंगी।
4 of 7
चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
फाफामऊ से चलेंगी ये गाड़ियां
सीनियर डीसीएम ने बताया कि 54101 प्रयागराज संगम कानपुर-अनवरगंज पैसेंजर, 54213 प्रयागराज संगम जौनपुर पैसेंजर, 54253 प्रयागराज संगम लखनऊ पैसेंजर, 54375 प्रयागराज संगम जौनपुर पैसेंजर, 64221 प्रयागराज संगम अयोध्या कैंट मेमू फाफामऊ स्टेशन से संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
6 of 7
चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बदले रूट से चलेंगी ट्रेनें
मुसाफिरों की सुविधा को देखते हुए महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का रास्ता साफ रखने के लिए मुंबई, बिहार आदि जगहों से आने वाली ट्रेनों को बदले रूट से चलाने का निर्णय लिया गया है। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 11061 एलटीटी जयनगर एक्सप्रेस को चित्रकूट, बांदा, कानपुर सेंट्रल, ट्रेनें बांदा, कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएंगी।