जेठ के पहले बड़े मंगल पर भीषण गर्मी के दौरान आस्था की परीक्षा रही। पूरे साल बड़ा मंगल का इंतजार करने वाले श्रद्धालुओं की आस्था में कमी नजर नहीं आई।
विज्ञापन
2 of 7
बड़ा मंगल
मंगलवार की भोर में मंदिरों के कपाट खुलते ही दर्शन-पूजन की आस लिए भक्तों की कतारें सोमवार देर रात से ही लगनी शुरू हो गईं तो शहर के मुख्य बाजारों, गली-चौराहों पर दिनभर भंडारे चले।
विज्ञापन
3 of 7
बड़ा मंगल
अलीगंज के नए हनुमान मंदिर में पहले बड़े मंगल के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। बड़ा मंगल की शुरुआत इसी हनुमान मंदिर से मानी जाती है और इस दिन मंदिर का स्थापना दिवस भी मनाया जाता है।
4 of 7
बड़ा मंगल
साथ ही पुराने हनुमान मंदिर, छांछी कुंआ हनुमान मंदिर, हनुमान सेतु मंदिर, त्रिलोचन हनुमान मंदिर (चारबाग), दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर (हजरतगंज), पंचमुखी हनुमान मंदिर (बीरबल साहनी मार्ग), कल्याण गिरि हनुमान मंदिर, छुआरे वाले हनुमान मंदिर, महानगर हनुमान मंदिर, रकाबगंज हनुमान मंदिर, इंदिरानगर सी ब्लॉक हनुमान मंदिर, हाथी वाले बाबा हनुमान मंदिर सहित अन्य हनुमान मंदिरों में बड़ा मंगल पर विशेष व्यवस्था रही।
विज्ञापन
5 of 7
बड़ा मंगल
बड़ा मंगल पर सड़कों और चौराहों पर दिनभर भंडारे चले। भंडारों का आयोजन करने वाली संस्थाएं और लोग सोमवार सायंकाल से ही इसकी तैयारी करते नजर आए।
विज्ञापन
6 of 7
बड़ा मंगल
भंडारों के स्थान पर छाया की व्यवस्था की गई थी फिर भी भीड़ और गर्मी के चलते लोग परेशान नजर आए।
नगर में बड़ा मंगल पर लगने वाले कई सौ भंडारों में प्रसाद स्वरूप विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का वितरण किया गया। पूड़ी-सब्जी के साथ ही लौकी का कोफ्ता, छोला चावल, कढ़ी, बूंदी-बताशे, शरबत, दूध का वितरण किया गया।