फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पैसे खर्च किए लाखों का पेट भर रही है रॉबिनहुड आर्मी, ये कैसे हो रहा है, देखें

Sat, 29 Jul 2017 09:31 PM IST
काजल शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
रॉब‌िनहुड आर्मी
आपने रॉबिनहुड का नाम तो सुना होगा। अंग्रेजी लोककथाओं का वो हीरो जो अमीरों का पैसा लूटकर गरीबों में बांट देता था। उसी के नाम पर शुरू की गई एक स्वयंसेवी संस्था है रॉबिनहुड आर्मी। ये देश ही नहीं विदेशों में भी लाखों गरीबों का पेट भर रही है वो भी बिना एक भी पैसा खर्च किए। ऐसा कैसे हो रहा है, जानें आगे की स्लाइड्स में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
रॉब‌िनहुड आर्मी
रॉबिनहुड आर्मी 2014 में दिल्ली के रहने वाले नील घोष और आनंद सिन्हा ने शुरू की थी। ये री-फूड प्रोग्राम पर आधारित है जिसमें बचे हुए खाने को उन जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाता है जो भूखे पेट ही सोने को मजबूर हैं। नील और आनंद की पहली फूड ड्राइव छह लोगों के साथ शुरू हुई जिसमें दिल्ली के 150 जरूरतमंदों को खाना दिया गया। आज रॉबिनहुड आर्मी 11 देशों और 40 शहरों में करोड़ों जरूरतमंदों का पेट भर रही है।  रॉबिनहुड आर्मी एक साथ दो अच्छे काम कर रही है। एक तरफ खाने की बर्बादी नहीं हो रही दूसरी ओर ये खाना जरूरतमंदों को मिल रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
रॉब‌िनहुड आर्मी
कैसे काम करती है रॉबिनहुड आर्मी: रॉबिनहुड आर्मी से जुड़े युवा आपके और हमारे बीच के ही यूथ्स हैं, इन्हें रॉबिन्स कहा जाता है। ये रॉबिन्स शहर के बड़े होटल और रेस्टोरेंट से बचा हुआ खाना लेते हैं और ये खाना जरूरतमंदों तक पहुंचाते हैं।

4 of 7
रॉब‌िनहुड आर्मी
रॉबिन्स की फूड ड्राइव ज्यादातर संडे को रखी जाती है ताक‌ि ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंच सकें। लखनऊ में ये इनीशिएटिव मई 2017 में शुरू किया गया है। यहां अब तक कुल 1, 07,463 लोगों को खाना खिलाया जा चुका है। लखनऊ में अब तक 116 लोग इस आर्मी से जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 7
रॉब‌िनहुड आर्मी
लखनऊ में हर संडे करीब 250 लोगों को खाना दिया जाता है और हर रात रेस्टोरेंट्स से एक्स्ट्रा खाना लेकर भी गरीबों को दिया जाता है। इस तरह से रॉबिनहुड आर्मी हर हफ्ते औसतन 1500 जरूतमंदों को खाना खिलाती है।
विज्ञापन

6 of 7
रॉब‌िनहुड आर्मी
इतना ही नहीं लखनऊ टीम ने हाल ही में एकेडम‌िक ड्राइव भी शुरू की है जिसके तहत खाली समय में बच्चों को पढ़ाया जाता है। रॉबिनहुड आर्मी ने कई नामी स्कूलों से बात की है जिसमें सेलेक्टेड बच्चों को 12वीं तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। कई ऐसे फूड पार्टनर्स हैं जो बच्चों की शिक्षा स्पॉन्सर करने को तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रॉब‌िनहुड आर्मी
इसके अलावा बच्चों को स्वच्छता की जानकारी देने के साथ मुफ्त में उनका मेडिकल चेकअप भी रॉबिनहुड आर्मी समय-समय पर करवाती है। रॉबिनहुड आर्मी ने बच्चों को पर्यावरण के प्रत‌ि जागरूक करने के ल‌िए जुलाई में उनसे पौधे भी लगवाए थे। आप लखनऊ में रहते हैं और इस आर्मी का ‌ह‌िस्सा बनना चाहते हैं तो इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रदीप म‌िश्रा- 9559440007
मानस मल्होत्रा- 9415400415
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें