फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसे में पांच मौतें, अनियंत्रित होकर पलटी बस, वीभत्स तस्वीरें

Mon, 23 Feb 2026 08:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस जौखंडी गांव के पास पहुंची थी। नशे में होने के कारण चालक को झपकी आ गई। इसके बाद अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। घटना के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। नीचे देखें पूरी डिटेल: 
विज्ञापन
1 of 8
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बस पलटी। - फोटो : amar ujala
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोसाईगंज के जौखंडी गांव के पास सोमवार शाम साढ़े चार बजे डबल डेकर स्लीपर बस पलट गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 31 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एपेक्स ट्रामा 2 में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि बस चालक नशे में धुत था।

बस पंजाब के लुधियाना से दरभंगा, बिहार जा रही थी। बस में कुल 40 लोग सवार थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस जौखंडी गांव के पास पहुंची थी। नशे में होने के कारण चालक को झपकी आ गई। इसके बाद अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। घटना के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। अचानक हुए हादसे से चीख पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। इसके बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने लगे। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इसके बाद 33 घायलों को एंबुलेंस से भिजवाया गया। सीएचसी गोसाईगंज में पांच घायलों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amar ujala
मरने वालों में तीन बच्चे भी, शिनाख्त नहीं
डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इस घटना में पांच लोगों की जान चली गई। मरने वालों में तीन बच्चों के अलावा एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। मरने वालों की पहचान नहीं हो सकी है। शवों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : amar ujala
हादसे के बाद भाग निकला चालक
बस पलटने के बाद नींद से जागा चालक फौरन बाहर निकला। आरोपी लोगों की मदद करने के बजाय वहां से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि बस चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। बस के मालिक से संपर्क किया गया है। आरोपी चालक के मोबाइल नंबर के जरिए उसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

4 of 8
- फोटो : amar ujala
मौके पर पहुंचे अफसर, घायलों का लिया हाल
घटना की जानकारी पाकर पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सिंह सेंगर, डीएम विशाख जी, परिवहन विभाग और यूपीडा के अफसर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने हादसे की वजह पता लगाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
अफसरों ने एपेक्स ट्रॉमा 2 जाकर घायलों का हाल लिया। शासन ने घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने भी अस्पताल पहुंचकर इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

6 of 8
दुर्घटना के बाद का दृश्य। - फोटो : amar ujala
घायलों के नाम: रूपेश, प्रभात, रोहित, सीतामढ़ी निवासी रंजय कुमार, रमन कुमार, फरमान, रेनू देवी, सितारा देवी, पानीपत से बिहार जा रहे गौरव कुमार ओम कार सिंह, रवींद्र कुमार, रघुनंदन, ऋषभदेव और राजू को हाथ में चोट आई है। इसके अलावा सुलेखा, पूनम, काव्या, संजू, गुंजा, सिद्धार्थ, अभिलाषा, शिव कुमार, प्रमोद, रविन्द्र कुमार, जितेंद्र सिंह, रेणु देवी, राजेंद्र कुमार, राजकुमारी, हरियाणा के राजा कुमार, नेपाल के परशुराम और विमल।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : amar ujala
ट्रॉमा सेंटर में घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : lucknow
जिलाधिकारी व कमिश्नर ट्रॉमा में घायलों का हालचाल लेने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें