Accident in Lucknow coaching centre: लखनऊ कोचिंग सेंटर में सोमवार की दोपहर को आग लग गई। इस हादसे में 15 लोगों के मरने की खबरें हैं। मौत के इन आंकड़ों की पुष्टि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की।
लखनऊ की कोचिंग सेंटर में सोमवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में 15 बच्चों के जिंदा जलकर मर जाने की खबर है। इस संख्या की पुष्टि खुद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की। आग की लपट उठते ही कुछ बच्चे कोचिंग की इमारत से नीचे कूदे। उनके गंभीर रूप से चोटिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
2 of 11
लखनऊ कोचिंग में आग।
- फोटो : अमर उजाला।
प्राप्त सूचना के अनुसार इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर पेट हाउस है। यहां छोटे कुत्ते और बिल्ली बिकते हैं। फर्स्ट फ्लोर पर वेयर हाउस है। सेकेंड फ्लोर पर कोचिंग सेंटर है। इस कोचिंग सेंटर में थ्रीडी एनीमेशन कोर्स कराया जाता है।
विज्ञापन
3 of 11
लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग।
- फोटो : अमर उजाला।
सूचना के अनुसार आग फर्स्ट फ्लोर के वेयर हाउस में लगी। आग की लपटें चंद मिनटों में ही सेकेंड फ्लोर की कोचिंग सेंटर में पहुंच गई।
4 of 11
लखनऊ कोचिंग में आग।
- फोटो : अमर उजाला।
आग लगने पर दो लोग सीढ़ियों से नीचे ऊतर आए। छह लोग कांच तोड़कर एसी का तार पकड़कर नीचे कूदे। दो लोग सीधे ऊपर से कूद गए।
विज्ञापन
5 of 11
लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग।
- फोटो : अमर उजाला।
उनके गंभीर रूप से जख्मी होने की बात सामने आ रही है। अंदर 20 से 22 लोग फंस गए। सूत्रों के अनुसार जिसमें 17 से 18 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि डिप्टी सीएम ने अभी तक 14 मौतों की ही पुष्टि की है।
विज्ञापन
6 of 11
कोचिंग सेंटर में आग।
- फोटो : अमर उजाला।
अंदर की आग को बुझाने के लिए दीवार को तोड़कर छेद करना पड़ा।
विज्ञापन
7 of 11
लखनऊ की कोचिंग में आग।
- फोटो : अमर उजाला।
इस घटना के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद सीएम योगी ने अपना अलीगढ़ का दौरा अधूरा छोड़ दिया।
8 of 11
fire in lucknow
- फोटो : amar ujala
प्राप्त खबरों के अनुसार 20 से 22 लोग कमरे के अंदर फंस गए। इसी में से ज्यादातर लोगों की मौतें हुई।
9 of 11
मौके पर पहुंचे सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
सीएम अलीगढ़ का दौरा रद्द करने के बाद सीधे मौके पर पहुंचे।
10 of 11
घटनास्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
सीएम ने यहां चल रहे राहत और बचाव कार्य का निरीक्षण किया।