फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय सेतु का पिलर धंसा, लखनऊ-बहराइच हाईवे पर भीषण जाम

Wed, 04 Apr 2018 02:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
संजय सेतु
घाघरा नदी पर बने संजय सेतु पर बहराचइ की ओर पड़ने वाली कोठी नंबर 5-6 का दायां हिस्सा मंगलवार सुबह करीब छह सेंमी बैठ गया। सूचना मिलते ही मौके पर जरवल व रामनगर थाने की पुलिस ने दोनों ओर से आवागमन बंद कर मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन

2 of 6
संजय सेतु
हालंकि पुल से छोटे वाहनों को एक-एक करके पास कराया गया। बड़े वाहनों को फैजाबाद मार्ग होते हुए डायवर्ड कर दिया गया। मौके पर एसडीएम रामनगर, पीडब्लूडी के अधिकारियों ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

3 of 6
सड़क पर जाम
मंगलवार सुबह जरवल थाने की पुलिस पिकेट के एक सिपाही द्वारा इसकी जानकारी दी गई। रामनगर व जरवल थाने की पुलिस ने पुल की दोनों ओर से आवागमन बंद कर दिया। बाद में पुल से एक-एक कर छोटे वाहन निकाले गए और बड़े वाहनों को बाराबंकी के रामनगर तिराहे से फैजाबाद होते हुए डायवर्ड कर दिया गया।

4 of 6
संजय सेतु
जो वाहन फतेहपुर होते हुए बहराइच के लिए आ रहे थे, उन्हें रामनगर-बदोसरांय होते हुए फैजाबाद हाइवे से भेजा गया। मार्ग डायर्वजन होने से यात्रियों को लंबी दूरी तय कर अपने गंतव्य के लिए जाना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 6
पुल
जो वाहन फतेहपुर होते हुए बहराइच के लिए आ रहे थे, उन्हें रामनगर-बदोसरांय होते हुए फैजाबाद हाइवे से भेजा गया। मार्ग डायर्वजन होने से यात्रियों को लंबी दूरी तय कर अपने गंतव्य के लिए जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुल
 इसके लिए एनएच पर कार्य करा रही पीएनसी एजेंसी की जैक मशीन मंगाई गई है, शाम तक बड़े वाहनों का निकलना भी शुरु हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें