फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : वर्दी वाले ही तोड़ रहे नियम, बिना हेलमेट और ट्रिपलिंग कर भर रहे फर्राटा; देखें तस्वीरें

Sat, 01 Nov 2025 10:36 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में खुलेआम नियम तोड़े जा रहे हैं। इसमें खुद पुलिस शामिल हैं। अमर उजाला की पड़ताल में कई पुलिस कर्मी बिना हेलमेट और बाइक पर ट्रिपलिंग करते नजर आए। 

 
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस वाले ही नियम तोड़ रहे - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
राजधानी में कदम-कदम पर ट्रैफिक नियम तोड़े जा रहे हैं। आम हो या खास, हर कोई नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। हैरानी की बात ये है कि वर्दीधारी भी पीछे नहीं हैं। 


 
विज्ञापन

2 of 7
बिना हेलमेट के जाते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
तीन नवंबर से यातायात माह की शुरुआत होगी, तब पुलिस अधिकारी महीने भर लोगों को ट्रैफिक नियमों को जगह-जगह, स्कूल, कॉलेज व अन्य जगहों पर पाठशाला लगाकर जागरूक करेगी। 



 
विज्ञापन

3 of 7
बिना हेलमेट की लड़कियां भी स्कूटी चलाती दिखीं। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
लेकिन उनके लिए नियमों का पालन करवाना और उसको आदत में डलवाना बड़ी चुनौती होगी। यातायात माह शुरू होने से पहले अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की।


 

4 of 7
सड़क पर बिना हेलमेट के फर्राटा भरता दिखा पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
शहर में हर तरफ बिना हेलमेट लोग बाइक से फर्राटा भरते नजर आए। तमाम ऐसे भी थे, जो फोन पर बात भी कर रहे थे। पुलिसकर्मी भी इसमें पीछे नहीं दिखे। यही नहीं, ट्रिपलिंग में भी कोई हिचक नहीं दिखी। 


 
विज्ञापन

5 of 7
बाइक पर ट्रिपलिंग करते जाते लोग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
कई बाइक व स्कूटी पर चार-चार लोग भी जाते दिखे। इसके अलावा वनवे से लेकर तमाम मार्गों पर रॉन्ग साइड से वाहन गुजरते रहे। इसमें भी पुलिस वाहनों की संख्या काफी अधिक रही।
 
विज्ञापन

6 of 7
फोन पर बात करते हुए जाता युवक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। यातायात माह के दौरान लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बिना हेलमेट फर्राटा भरता पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
जो भी पुलिसकर्मी नियम तोड़ रहे हैं, उन पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। लोगों से अपील है कि वह नियम का पालन जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें