फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: शहर पर छाया कैलाश खेर के गीतों का जादू, देर रात तक झूमते रहे लोग, मंच पर चढ़ थिरकीं युवतियां; तस्वीरें

Sun, 23 Feb 2025 10:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Kailash Kher: कैलाश के गानों पर देर रात तक झूमते रहे लखनऊ वाले। पूरा शहर मानों उनके गानों को सुनने के लिए उमड़ आया हो। 
विज्ञापन
1 of 9
कैलाश खेर ने पेश किए गीत। - फोटो : अमर उजाला।
 कैलाश के गानों पर देर रात तक झूमते रहे लखनऊ वाले। पूरा शहर मानों उनके गानों को सुनने के लिए उमड़ आया हो। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
कैलाश खेर। - फोटो : अमर उजाला।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम शनिवार को हजारों दर्शकों की मौजूदगी में मशहूर गायक पद्मश्री कैलाश खेर की आवाज के जादू में रात तक झूमता रहा। ऐसा लगा मानो संगीत की ऊंचाइयों ने साक्षात कैलाश को छू लिया हो।
विज्ञापन

3 of 9
कैलाश खेर। - फोटो : अमर उजाला।
मौका था यहां चल रहे एलएलसी टेन-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह का। कैलाशा बैंड की प्रस्तुतियों ने लखनवियों का दिल जीत लिया। इस दौरान प्रशंसक कैलाश खेर के हर गीत पर तालियों की बरसात करते रहे।

4 of 9
कार्यक्रम देखने उमड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला।
कंसर्ट की शुरुआत कैलाश खेर ने अपने ही लिखे गीत मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया, दिलरुबा ये बता क्या करूं तेरे सिवा... से की। इस गीत में उन्होंने जितनी बार आलाप लिया, उतनी बार दर्शकों का शोर और उत्साह तेज होता रहा।
विज्ञापन

5 of 9
मंच पर कैलाश खेर। - फोटो : अमर उजाला।
 इसके बाद एक बार फिर अपने ही लिखे गीत तौबा तौबा उफ माशा-ए-अल्लाह... गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अमीर खुसरो की रचना गोरी सोई सेज पे मुख पे डारे केस..., ओ पिया... पिया के रंग रंग दीनी ओढ़नी... पर दर्शक लगातार झूमते रहे। 
विज्ञापन

6 of 9
मंच पर कैलाश खेर। - फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद शिव तांडव स्त्रोत जटा कटा हसंभ्रम भ्रमन्नि लिंप निर्झरी... से शुरू बाहुबली फिल्म का मशहूर गीत कौन है कौन है वो कहां से आया... से दर्शकों में ऊर्जा भर दी। अपने मशहूर गीत तेरे नाम से जी लूं तेरे नाम से मर जाऊं... सुनाकर दर्शक दीर्घा के शोर और तालियों की गूंज को बढ़ा दिया। ये दुनिया ऊट पटांगा... गाते ही दर्शक नाचने लगे। 
विज्ञापन

7 of 9
कैलाश खेर - फोटो : अमर उजाला।
मंच के करीब मौजूद दर्शक तो नाचते हुए अपने मोबाइल में कैलाश को कैद करते रहे। हीरे मोती मैं ना चाहूं मैं तो चाहूं संगम तेरा... और जागो री जागो जागो जागो धरती सारी...से समा बांध दिया।

8 of 9
कैलाश खेर। - फोटो : अमर उजाला।
कैलाश खेर ने जब हाथों में डमरू लेकर अपना मशहूर गीत बगड़ बम बम... सुनाया तो दर्शक झूम उठे। ऐसा लगा मानो शिवरात्रि से तीन दिन पहले ही लोग भगवान शिव की भक्ति में झूम रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने हमारा लखनऊ, ये प्यारा लखनऊ... सुनाकर शहरवासियों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

शहर पर छाया कैलाश खेर के गीतों का जादू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें