पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने शुक्रवार की सुबह लोगों को राहत दी। सुबह निकली धूप से लोगों को ठंड और ठिठुरन से राहत मिली। इसके पहले बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन शहर बौछारों से तरबतर होता रहा। तड़के चार बजे के पहले से ही गरज-चमक के साथ हो रही बारिश के तेवरों ने दोपहर बाद भी राहत नहीं दी। रात के समय भी बौछारों की दस्तक हुई।