फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड को दरकिनार कर नए साल के पहले दिन पार्कों में निकले शहरवासी, देखें तस्वीरें...

Tue, 02 Jan 2018 03:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
मस्ती करती लड़‌क‌ियां - फोटो : अमर उजाला
गलन भरी सर्द हवा ने नए साल के पहले दिन लोगों को खूब कंपकंपाया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट भी देखी। 
विज्ञापन

2 of 7
मस्ती करती लड़की - फोटो : अमर उजाला
हालांकि बावजूद इसके लोगों का जोश कम नहीं हुआ और वे नए साल का जश्न मनाने घरों से निकले और जमकर मस्ती की।
विज्ञापन

3 of 7
गाड़ी में बैठा बच्चा - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद सर्द हवा राजधानी में गलन बढ़ा रही है। सोमवार को भी सुबह से इसने लोगों को सताना शुरू कर दिया। 

4 of 7
मस्ती करती लड़‌क‌ियां - फोटो : अमर उजाला
दोपहर तक गलन और बढ़ गई, जिससे धूप की उम्मीद भी ठंडी हो गई। हालांकि, दोपहर बाद सूरज ने दर्शन दिए, लेकिन धूप के तेवर ठंड के सामने फीके ही रहे। शाम होते-होते ठंड फिर बढ़ती गई।
विज्ञापन

5 of 7
मस्ती करती मह‌िला - फोटो : अमर उजाला
देर रात सर्द हवा ने और कंपकंपी छुड़ाई। दिन का अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री और न्यूनतम 10.3 डिग्री रहा। 
विज्ञापन

6 of 7
मस्ती करती लड़‌क‌ियां - फोटो : अमर उजाला
दिसम्बर से जनवरी के बीच अधिकतम तापमान में गिरावट तेजी से होती है। रविवार की तुलना में सोमवार को इसमें कमी दर्ज हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री था, वहीं सोमवार को 15.1 डिग्री रह गया। यह सामान्य से छह डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.1 डिग्री व 10.3 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मस्ती करती लड़‌क‌ियां - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के ‌निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि रात के तापमान में ज्यादा गिरावट के आसार नहीं है। दिन का तापमान कम होगा। वहीं 5 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा। 6 जनवरी के बाद मौसम साफ होने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें